Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर चलाई लाठियां
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर चलाई लाठियां
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर चलाई लाठियां

editor
editor Published July 14, 2023
Last updated: 2023/07/14 at 5:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अक्कासर गांव से एक ट्रक चालक का अपहरण कर मारपीट करने के बाद रोही में फेंकने को लेकर गुरुवार को चालक के परिजनों, ग्रामीणों व ट्रक चालकों ने गजनेर थाने के आगे विरोध प्रदर्शन किया। थाने का घेराव कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे प्रदर्शनकारी और ज्यादा आक्रोशित हो गए। विवाद रॉयल्टी की अवैध वसूली का विरोध करने पर चालक से मारपीट करने से पैदा हुआ होने के आरोप लगे है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात चालक चैनाराम के ट्रक को जीप में आए पांच-छह लोगों ने रुकवाया और कांच फोड़ दिए। उसे जबरन ट्रक से उतारा और जीप में डालकर ले गए। इसके बाद चैनाराम को बुरी तरह पीटा और रोही में फेंककर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चालक के परिजन, ग्रामीण, ट्रक मालिक व चालक गजनेर थाने के आगे गुरुवार को धरना-प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान प्रभुराम गोदारा ने वारदात में रॉयल्टी ठेकेदार और उसके कार्मिकों का हाथ होने के आरोप लगाए है। छह जनों को पकड़ा तो भडक़े प्रदर्शनकारी थाने के समक्ष प्रदर्शन की सूचना पर श्रीकोलायत, बज्जू, रणजीतपुरा व हदां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के समझाइश के बावजूद सडक़ से नहीं हटने पर पुलिस ने प्रभुराम गोदारा समेत छह जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और गजनेर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें खदेडऩे के लिए हल्का बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी की जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। यह है मांगें गजनेर थानाधिकारी को सस्पेंड किया जाए। ट्रक चालकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। डीजीटी रॉयल्टी कार्मिकों पर दर्ज मुकदमों का जिले से बाहर के अधिकारी से अनुसंधान करवाया जाए। गजनेर थाने में गिरफ्तार ट्रक चालकों को तुरंत रिहा किया जाए।
ट्रक चालकों व रॉयल्टी कर्मचारियों में आपसी विवाद है। दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ। इस संबंध में गजनेर थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस पूछताछ के लिए दो-तीन जनों को थाने लाई, इसके विरोध में कुछ लोग प्रदर्शन करने लगे। स्टेट हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। तब पुलिस ने छह जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझे तो हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
दीपक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक


Share News

editor July 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?