Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: थाने में हुआ राजीनामा, बाहर लडक़ी पक्ष पर हमला- जीजा को भी घेरकर पीटा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > थाने में हुआ राजीनामा, बाहर लडक़ी पक्ष पर हमला- जीजा को भी घेरकर पीटा
राजस्थानहनुमानगढ़

थाने में हुआ राजीनामा, बाहर लडक़ी पक्ष पर हमला- जीजा को भी घेरकर पीटा

editor
editor Published July 12, 2023
Last updated: 2023/07/12 at 7:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ। हनुमानगढ़ के महिला पुलिस थाना में हुए राजीनामा के बाद लडक़ा पक्ष के लोगों ने लडक़ी पक्ष के 2 लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान लडक़ी के पिता के दांत टूटे गए। मौके पर मौजूद दोनों पक्षों के लोगों ने बीच-बचाव किया। हमला उस समय हुआ जब महिला पुलिस थाना में राजीनामा होने के बाद दोनों पक्ष के लोग कलेक्ट्रेट के सामने लिखित समझौता टाइप करवाने के लिए कलेक्ट्रेट के सामने टाइपिंग की दुकान पर गए थे।
पीडि़त मुखराम (42) पुत्र राजपाल जाट निवासी वार्ड 3, गांव मुंडा ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी ममता की शादी अनिल पुत्र राजाराम जाट निवासी पक्का भादवां के साथ हुई थी। ममता ने अपने देवर सुरेन्द्र, सास मीरा और ननद संतोष के खिलाफ महिला पुलिस थाना में परेशान करने और मारपीट करने का केस दर्ज कराया था। मंगलवार को पंचायत कर राजीनामा करवाने के लिए दोनों पक्षों को महिला पुलिस थाना में बुलाया गया था, जहां बातचीत के बाद राजीनामा हो गया था। इसके बाद शाम करीब 4 बजे दोनों पक्ष के लोग राजीनामा में हुए बातें लिखित में करवाने के लिए कलेक्ट्रेट के पास टाइपिंग की दुकान पर गए थे। यहां वह और उसके जमाई अनिल दुकान के बाहर खड़े थे। उसी दौरान उसकी बेटी की सास मीरा पत्नी राजाराम, देवर सुरेंद्र पुत्र राजाराम, ननद संतोष पुत्री राजाराम और ससुर राजाराम ने उसे और उसके जवाई अनिल को घेरकर मारपीट करने लगे।
पीडि़त ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने किसी लोहे की वस्तु से उसके मुंह पर वार कर दिया, जिससे उसके 6 दांत टूट गए और मुंह से खून बहने लगा।आरोपियों ने उसके सिर, छाती पर घूंसों-मुक्कों से वार किए। इस दौरान बिंद्रसिंह पुत्र आत्मासिंह, कृष्ण पुत्र मस्तानाराम, सुखदेव सिंह, रणजीत निवासी मुंडा ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इन लोगों ने उसको धमकाया कि आज तो बच गए, लेकिन आगे जान से मार देंगे। इसके बाद सभी आरोपी वहां से चले गए। मुखराम ने बताया कि यह लोग भविष्य में कोई भी अनहोनी कर सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई रोहताश कुमार को सौंपी है।


Share News

editor July 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?