Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बैडमिंटन जिला चयन समिति का किया गठन – जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का करेगी चयन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बैडमिंटन जिला चयन समिति का किया गठन – जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का करेगी चयन
बीकानेरराजस्थान

बैडमिंटन जिला चयन समिति का किया गठन – जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का करेगी चयन

editor
editor Published July 9, 2023
Last updated: 2023/07/09 at 5:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन ने बैडमिंटन की आगामी समय में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला स्तर पर खिलाडिय़ों के चयन की जिम्मेदारी के लिए जिला चयन समिति का गठन किया गया है। यह समिति तत्काल प्रभाव से खिलाडिय़ों की दक्षता परीक्षा लेकर उनका चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजेगी। इस चयन समिति का चैयरमेन राजेश गोयल को और संयोजक अरविंद गौड़ को बनाया गया है। साथ ही समिति में 13 सदस्यों को भी जोड़ा गया है ‌। इस संबंध में रविवार को चयन समिति के नव नियुक्त सदस्यों की एक बैठक होटल राजमहल में आयोजित हुई। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए और आगामी रूपरेखा पर चर्चा की, इस मौके पर पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी वंश शर्मा,काव्या स्वामी, कृष्णांसु पंवार को नगद राशि प्रोत्साहन स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित हुई प्रेसवार्ता में संयोजक अरविंद गौड़ ने चयन समिति की आवश्यकता पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि बीकानेर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के हाल में हुए चुनाव नियमों के अंतर्गत नहीं होने के कारण राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन ने बैडमिंटन चयन समिति का गठन किया है। साथ ही समिति को यह अधिकार दिया है कि वह खिलाडिय़ों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजें। साथ ही आवश्यकता पडऩे पर डिस्ट्रिक्ट एंड स्टेट स्तर की प्रतियोगिता भी करवाए। संयोजक अरविंद गौड़ ने बताया कि कमेटी बीएआई और आर बी ए के आई डी का कार्य भी करेगी।

15 सदस्यों की कमेटी में यह शामिल

राजेश गोयल चैयरमेन, अरविंद गौड़ संयोजक, प्रकाश नवल, विरेन्द्र सिंह राठौड़, इन्द्र कुमार, सुधीर पंवार, महावीर गोदारा, के के शर्मा, विक्रम सिंह राठौड़, अजय शर्मा, गोविंद पुरोहित, प्रशांत शर्मा, गणेशदत्त पुरोहित, अभिषेक बिन्नानी अनिल गहलोत।

- Advertisement -

Share News

editor July 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

Published May 27, 2026
बीकानेर

मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
बीकानेर

सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?