Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बारिश का दौर जारी, मूसलाधार बारिश से सड़क हुई लबालब बिजली गिरने से 50 भेड़-बकरियों की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > बारिश का दौर जारी, मूसलाधार बारिश से सड़क हुई लबालब बिजली गिरने से 50 भेड़-बकरियों की मौत
बाड़मेरराजस्थान

बारिश का दौर जारी, मूसलाधार बारिश से सड़क हुई लबालब बिजली गिरने से 50 भेड़-बकरियों की मौत

editor
editor Published June 30, 2023
Last updated: 2023/06/30 at 4:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर।चौहटन में मूसलाधार बारिश से सड़क हुई लबालब।बाड़मेर जिले में प्री मानसून एक्टिव होने के बाद लगातार तीसरे दिन भी तेज हवाओं के साथ चौहटन, सेड़वा, धोरीमन्ना इलाके में मूसलाधार बारिश हुई। इधर, शहर में भी आंधी के बाद बारिश हुई है।गुरुवार को दिनभर गर्मी व उमस के बाद रात को करीब 8 बजे आंधी शुरू हो गई थी। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ जो रात भर चलता रहा। वहीं चौहटन इलाके में एक घंटे तक हुई बारिश के बाद सड़कें लबालब हो गई।घरों के आगे खड़ी बाइक पानी के साथ बहने लग गई। सेड़वा में बिजली गिरने से 50 भेड़ व बकरियों की मौत हो गई। जिसके बाद भी शुक्रवार को सुबह से तेज गर्मी व उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।चौहटन में हुई बारिश के बाद हाईवे पर ट्रक धंस गया। ड्राइवर बाहर निकला, बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया।दरअसल, बाड़मेर जिले में इस बार मानसून आने से पहले ही जून में अब तक रिकॉर्ड बारिश दर्ज हुई है।बुधवार को ढाई इंच बारिश होने के बाद दूसरे दिन गुरुवार शाम को तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। शहर में करीब आधे घंटे में 10 एमएम बारिश हुई।बुधवार को करीब दो घंटे में बाड़मेर शहर में ढाई इंच पानी बरसा है। बाड़मेर शहर में सर्वाधिक 65 एमएम बारिश हुई है।बारिश से सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी का बहाव हुआ और निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज व कल बारिश का अलर्ट जारी किया है।पानी का बहाव तेज होने के कारण घरों के आगे खड़ी बाइक बहने लगी।चौहटन एक घंटे तक मूसलाधार बारिश बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके में बीती रात को करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद कस्बे की सड़क लबालब हो गई।बांकलसर बस्ती व सुंदर नगर मौहल्ले के नीचले हिस्सों में जल भराव हो गया। वहीं वांकल मालाणी कॉलेज के पास पानी के बहाव में एक हाइवो ट्रक धंस गया। वहीं पहाड़ों से तेज गति से पानी बहने लगा।बिजली गिरने से 50 भेड़-बकरियां की मौत सेड़वा उपखंड के रंगवाली गांव खेत में बने पशुओं के बाड़े में भेड़ व बकरियां बंधी हुई थी। रात को आकाशीय बिजली गिरने से करीब 50 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पटवारी को सूचना देकर नुकसान की जानकारी दी।


Share News

editor June 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा
बीकानेर
बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में पशु स्वास्थ्य पर तकनीकी सत्र और क्विज आयोजित
बीकानेर
बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बीकानेर
कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन के बाद नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नाल क्षेत्र में सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?