Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 2 कारों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत एक गाड़ी सड़क किनारे पलटी,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > 2 कारों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत एक गाड़ी सड़क किनारे पलटी,
राजस्थानहनुमानगढ़

2 कारों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत एक गाड़ी सड़क किनारे पलटी,

editor
editor Published June 30, 2023
Last updated: 2023/06/30 at 5:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़।दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसा हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना इलाके में हुआ।थानाधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि रावतसर से आगे नोहर रोड पर 2 कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने के बाद हेड कॉन्स्टेबल बजरंग शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चक 4M की तरफ जाने वाली रोड के पास 2 हरियाणा नंबर की कारें क्षतिग्रस्त हालत में मिली। स्विफ्ट कार सड़क के एक किनारे पर पलटी हुई थी, जबकि टोयोटो इटियोस सड़क के दूसरे किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी।भिड़ंत के बाद एक गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई।2 ने मौके पर मौत, 1 ने अस्पताल में तोड़ा दम थानाधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि दोनों गाड़ियों में घायलों को रावतसर अस्पताल पहुंचाया गया है। इस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तो इंद्राज (38) पुत्र अमरसिंह निवासी रावतसर और ओमकार (41) पुत्र जयसिंह निवासी पन्नीवाली, सिरसा (हरियाणा) की मौत हो गई थी। दोनों कारों में बैठे चार अन्य घायलों कुलदीप, संदीप, संजय और साहिल को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। गंभीर घायल कुलदीप (22) पुत्र प्रेमाराम नायक निवासी रावतसर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। तीनों मृतकों के शवों को रावतसर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।तीन गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि हादसे में साहिल पुत्र ओमकार, संदीप पुत्र ओमकार निवासी पन्नीवाली जिला सिरसा (हरियाणा) और संजय पुत्र गोपालराम निवासी रतनगढ़ (चूरू) घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।एक कार में बैठे थे पिता-पुत्र थानाधिकारी ने बताया कि सिरसा (हरियाणा) निवासी ओमकार अपने बेटों साहिल और संदीप के साथ किसी निजी काम से जोधपुर की तरफ से जा रहा था, जबकि दूसरी कार में इंद्राज अपने पड़ोसी कुलदीप और रिश्तेदार संजय के साथ रावतसर से नोहर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान दोनों कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मरने वाला इंद्राज चिनाई मिस्त्री का काम करता था, जबकि कुलदीप टेंट की दुकान पर काम करता था।परिजनों को लगा- इंद्राज की सांस चल रही हैरावतसर निवासी मृतक इंद्राज का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी परिजनों को लगा जैसे इंद्राज जिंदा है। परिजनों ने उसे चिता से उठाया और रावतसर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर्स की पूरी टीम ने शव का निरीक्षण किया, लेकिन शव में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद परिजन शव को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल ले गए, जहां भी जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


Share News

editor June 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?