Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में मानसून की एंट्री:8 जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान में मानसून की एंट्री:8 जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
जयपुरराजस्थान

राजस्थान में मानसून की एंट्री:8 जिलों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

editor
editor Published June 25, 2023
Last updated: 2023/06/25 at 4:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।राजस्थान में आज मानसून की एंट्री हो गई। मानसून ने भरतपुर, कोटा, झालावाड़ के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया। भरतपुर, अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, धौलपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में मानसून एक्टिव हो गया है। 2 से 4 दिन में पूरे राजस्थान में होगा एक्टिव
राजस्थान में भले ही इस बार मानसून के देरी से आने की भविष्यवाणी की जा रही थी, लेकिन ये सब फेल हो गई। मानसून ने अपने निर्धारित समय से केवल एक दिन की देरी से ही राज्य में प्रवेश किया है। सामान्यत: राजस्थान में मानसून की एंट्री 24 जून मानी जाती है। पिछले साल मानसून की एंट्री 30 जून को हुई थी। मौसम केंद्र जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पूरे राजस्थान में मानसून के एक्टिव होने में 2 से 4 दिन का समय लग सकता है। इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य या उससे कम होने का पूर्वानुमान है। 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम केन्द्र जयपुर ने 26 से 28 जून तक राजस्थान में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। दक्षिण राजस्थान के 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बारां, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर शामिल हैं। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर को छोड़कर शेष जिलों में 26 से 28 जून तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी से चली हवा ने दी मानसून को गति देश में इस बार मानसून की एंट्री भले ही देरी से हुई हो, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आई पूर्वी हवा ने अधिकांश भारत में डिले हो रहे मानसून को समय पर पहुंचा दिया। राजस्थान में भी मानसून की एंट्री के लिए ये हवा अनुकूल रही। इसी कारण राजस्थान में लगातार दूसरे साल मानसून की एंट्री पूर्वी राजस्थान से हुई है। राजस्थान में मानसून सामान्यतः अरब सागर से आने वाली हवा से एंटर होता है। जो उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ के रास्ते प्रवेश करता है। भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में 91MM बारिश बीती रात पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के 21 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज हुई। बारिश का दौर रविवार सुबह तक कई जगह रुक-रुक कर जारी रहा। सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में 91MM (करीब 4 इंच) दर्ज हुई। अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर जिलों में बारिश दर्ज हुई। खरीफ के लिए अच्छी शुरुआत बारिश होने के साथ ही राज्य में खरीफ की बुवाई शुरू हो गई है। राजस्थान में खरीफ की फसलों में बाजरा, मूंगफली, ज्वार, मक्का और मूंग की सबसे ज्यादा पैदावार होती है।

जगह बारिश (MM)
जावजा (अजमेर) 65
पुष्कर (अजमेर) 62
अजमेर शहर 40
श्रीनगर (अजमेर) 37
कठूमर (अलवर) 25
टपूकड़ा (अलवर) 25
नगर (भरतपुर) 85
कामां (भरतपुर) 46
डीग (भरतपुर) 36
मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) 91
बिजौलिया (भीलवाड़ा) 85
जैतपुरा (भीलवाड़ा) 73
कोटड़ी (भीलवाड़ा) 52
मेजा डेम (भीलवाड़ा) 34
बूंदी शहर 25
डूंगला (चित्तौड़गढ़) 32
वागन डैम (चित्तौड़गढ़) 25
बेजूपाड़ा (दौसा) 42
रामगढ़ पचवाड़ा (दौसा) 40
झालरापाटन (झालावाड़) 36
खानपुर (झालावाड़) 32
मलसीसर (झुंझुनूं) 42
नवलगढ़ (झुंझुनूं) 24
बिलाड़ा (जोधपुर) 23
सपोटरा (करौली) 24
लाडपुरा (कोटा) 87
कोटा बैराज 49
सुल्तानपुर (कोटा) 30
डींगोद (कोटा) 28
डेगाना (नागौर) 25
मकराना (नागौर) 24
गिरिनन्दा (पाली) 65
छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़) 28
गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) 25
बामनवास (सवाई माधोपुर) 24
कैर (सिरोही) 27
मालपुरा (टोंक) 47
नगर फोर्ट (टोंक) 24
जयसमंद (उदयपुर) 60
सलूंबर (उदयपुर) 46
कोटड़ा (उदयपुर) 23


Share News

editor June 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर मंडी आ रही सब्जी पिकअप का एक्सीडेंट, चालक अस्पताल में
बीकानेर
शिक्षा विभाग में वेतन जांच का बड़ा आदेश, 2.94 लाख कार्मिकों पर असर
बीकानेर
अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?