Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कॉलेज छात्रा ने किया सुसाइड:बोलती थीं- टॉर्चर से परेशान हो चुकी, थक चुकी हूं, अब जी नहीं सकती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > कॉलेज छात्रा ने किया सुसाइड:बोलती थीं- टॉर्चर से परेशान हो चुकी, थक चुकी हूं, अब जी नहीं सकती
जयपुरराजस्थान

कॉलेज छात्रा ने किया सुसाइड:बोलती थीं- टॉर्चर से परेशान हो चुकी, थक चुकी हूं, अब जी नहीं सकती

editor
editor Published June 24, 2023
Last updated: 2023/06/24 at 4:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।खोह नागोरियान इलाके में फंदा लगाकर कॉलेज छात्रा सलोनी रावत ने सुसाइड कर लिया।जयपुर में एक कॉलेज छात्रा ने पड़ोसियों से परेशान होकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सात दिन अस्पताल में इलाज के बाद छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका को भाई ने पड़ोसी वकील और उसकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने बताया कि बहन कहती थीं- पड़ोसी के टॉर्चर से परेशान हो चुकी हूं। थक चुकी हूं, इतनी परेशान हो चुकी हूं कि अब जी नहीं सकती।पुलिस ने बताया- लुनियावास खोह नागोरियान की रहने वाली सलोनी रावत (19) पुत्री भरत लाल ने सुसाइड किया है। वह मीणा पालड़ी आगरा रोड स्थित महाराजा विनायक कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। 16 जून को सुबह बहन-भाई और पिता अपने जॉब पर चले गए। अपनी मां के साथ घर पर थी। सुबह करीब 10:30 बजे उसकी मां घर के पास मंदिर चली गई। घर में अकेली रही सलोनी ने सुसाइड के लिए चुन्नी का फंदा लगा लिया। कुछ ही देर में घर लौटी मां को सलोनी फंदे से लटकी दिखी।सलोनी रावत फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी।पड़ोसियों की मदद से हॉस्पिटल में कराया भर्ती बेटी सलोनी को फंदे से लटका देखकर मां जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से फंदा काटकर सलोनी को नीचे उतारा। सांस चलते देखकर उसे तुंरत SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। आईसीयू उपलब्ध नहीं होने के कारण सलोनी को जगतपुरा स्थित जेएनयू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार को सलोनी की मौत हो गई। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।पड़ोसी के टॉर्चर से थी परेशान मृतका सलोनी के भाई अभिषेक ने पड़ोसी वकील रघु प्रजापत उर्फ सियाराम और उनकी पत्नी विमलेश देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया है कि पड़ोसी वकील ने बहन के खिलाफ झूठे केस कर दिए थे। सियाराम वकील होने के पद का नाजायज फायदा उठाया। इसकी वजह से सलोनी और पूरे परिवार को पुलिस थाने और कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे है। पड़ोसी के टॉर्चर से परेशान होकर अवसाद में चली गई थी। इसके चलते सलोनी ने सुसाइड का कदम उठा लिया।पड़ोस में रहने वाले वकील ने मृतका के परिवार पर केस कर रखे थे। इसके कारण थाने और कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे थे।पड़ोस में रहने वाले वकील ने मृतका के परिवार पर केस कर रखे थे। इसके कारण थाने और कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे थे।बोलती थीं- परेशान हो चुकी हूं, जी नहीं सकती

मृतका सलोनी के भाई अभिषेक ने बताया- घर के बाहर पानी भरने के कारण उन्होंने रोड पर मलबा डलवा दिया था। इस बात को लेकर कॉलोनी में रहने वाले वकील रघु प्रजापत की पत्नी विमलेश ने झगड़ा किया। बहन सलोनी से हाथापाई हो गई। 28 मार्च को वकील रघु प्रजापत ने खोह नागोरियान थाने में मां, दो बहनों सहित उसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। परेशान करने के लिए उसके पिता के खिलाफ भी एक मामला दर्ज करवा दिया। गाय रखने को लेकर डेयरी चलाने की कहकर नगर निगम में शिकायत कर दी। झूठे केसों के चलते सलोनी सहित परिवार को थाने-कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।अभिषेक का कहना है कि कॉलोनी के लोगों को वकील रघु प्रजापत कहते है कि इनका मकान बिकवा कर रहूंगा। उनकी पत्नी विमलेश बोलती है कि सलोनी का घर से निकलना बंद करवा दूंगी। बाहर निकली तो उठावा दूंगी। सलोनी कहती थीं- पड़ोसी के टॉर्चर से परेशान हो चुकी हूं। थक चुकी हूं, इतनी परेशान हो चुकी हूं कि अब जी नहीं सकती।खोह नागोरियान थाने के SI राम कृपाल ने बताया- सलोनी के सुसाइड मामले में उसके भाई अभिषेक ने शिकायत दी है। पड़ोसी में रहने वाले पति-पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

- Advertisement -

Share News

editor June 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर मंडी आ रही सब्जी पिकअप का एक्सीडेंट, चालक अस्पताल में
बीकानेर
शिक्षा विभाग में वेतन जांच का बड़ा आदेश, 2.94 लाख कार्मिकों पर असर
बीकानेर
अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?