Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला को बहन बनाकर की लाखों की धोखाधड़ी – 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > महिला को बहन बनाकर की लाखों की धोखाधड़ी – 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
crimeराजस्थानहनुमानगढ़

महिला को बहन बनाकर की लाखों की धोखाधड़ी – 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

editor
editor Published June 23, 2023
Last updated: 2023/06/23 at 7:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। विधवा महिला ने एक व्यक्ति और 2 महिलाओं पर 50 लाख रुपए और 10 लाख का सोना ठगी करने का मामला दर्ज कराया है। हनुमानगढ़ के जंक्शन सिटी थाने में विधवा महिला ने एक व्यक्ति और 2 महिलाओं पर 50 लाख रुपए और 10 लाख का सोना ठगी करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने महिला को धर्म बहन बनाकर भरोसे में रखकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जंक्शन पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार ने बताया कि पूनम (37) पत्नी स्व. पुष्पेन्द्र कुमार निवासी बलदेव सिंह कॉलोनी वार्ड 48 जंक्शन ने थाने में आकर रिपोर्ट दी कि वह गुरविन्द्र सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर साल 2018 से किराए पर रह रही है। अप्रैल 2023 को आरोपी विकास कुमार भी इसी मकान में किराए पर रहने लगा। पूनम के पति की 1 अप्रैल 2023 को मौत हो गई। पूनम अपने बच्चों के साथ अकेले ही मकान में रह रही थी, उसी दौरान आरोपी विकास और उसके परिवार के लोगों ने पूनम के पति की मौत के बाद दिलासा देते हुए उसका हौसला बढ़ाया। इसी दौरान आरोपी विकास कुमार ने पूनम के साथ धर्म बहन का रिश्ता बनाकर अपने विश्वास में ले लिया। पूनम का आरोप है कि आरोपी परिवार को पता चला कि उसके पास पैसा है तो आरोपी विकास कुमार, उसकी मां दर्शन और बहन पूजा ने पूनम के साथ षड्यंत्र रचकर और अपने विश्वास में लेते हुए आरोपी विकास कुमार ने पूनम से कहा कि मुझे अपनी बहन की शादी करनी है और अच्छे घर का रिश्ता मिला है तो मुझे रुपए की सख्त जरूरत हैं ताकि मैं अपनी बहन की शादी कर सकूं। पूनम ने आरोपी और उसके परिवार पर विश्वास करते हुए अलग-अलग डेट में 50 लाख रुपए और 10 लाख रुपए के सोने के गहने आरोपी और उसके परिवार वालों को सौंप दिया। पूनम 20 जून को सुबह उठी तो आरोपी विकास कुमार और उसका परिवार मकान से गायब मिला और मकान पर ताला लगा हुआ था। पूनम ने आरोपी विकास कुमार को फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिस पर पूनम ने आरोपी विकास कुमार को मैसेज किए तो आरोपी ने पूनम को मैसेज पर जवाब देते हुए कहा कि मैं तुम्हें कोई रुपए नहीं दूंगा। जंक्शन पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी मां-बेटे और उसकी बहन पर धोखाधड़ी कर 50 लाख रुपए और 10 लाख का सोना ठगने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।


Share News

editor June 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत
बीकानेर
बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी चालक से लूट, मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश
बीकानेर
बीकानेर ब्लाइंड मर्डर बना पहेली, 16 दिन बाद भी हत्यारे फरार
बीकानेर
बीकानेर: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर मासूम की मौत
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस थानों में कानून व्यवस्था के लिए ‘यूथ विंग’ बनेगी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान शिक्षा विभाग में 9582 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं

Published April 16, 2026
बीकानेरराजस्थान

पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?