Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पत्नी को भरण-पोषण की राशि देने के लिए एक पति कोर्ट में 55 हजार रुपए के सिक्के लेकर पहुंचा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पत्नी को भरण-पोषण की राशि देने के लिए एक पति कोर्ट में 55 हजार रुपए के सिक्के लेकर पहुंचा
जयपुरराजस्थान

पत्नी को भरण-पोषण की राशि देने के लिए एक पति कोर्ट में 55 हजार रुपए के सिक्के लेकर पहुंचा

editor
editor Published June 20, 2023
Last updated: 2023/06/20 at 3:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। पत्नी को भरण-पोषण की राशि देने के लिए एक पति कोर्ट में 55 हजार रुपए के सिक्के लेकर पहुंच गया। सिक्के देखकर कोर्ट में मौजूद सभी लोग चौंक गए। पत्नी की ओर से इसका विरोध किया गया तो पति ने कहा कि यह वैध भारतीय मुद्रा है। इसे स्वीकार किया fc जाए। इस पर कोर्ट ने पति को आदेश दिया कि वह अगली तारीख को कोर्ट में सिक्कों की गिनती करवाकर एक-एक हजार की थैलियां बनाकर पत्नी को दे। कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 26 जून दी है। पति दशरथ कुमावत के वकील रमन गुप्ता ने बताया- यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। दशरथ कुमावत की शादी करीब 10 साल पहले सीमा कुमावत से हुई थी। शादी के 3-4 साल बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पति ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी। मामले की सुनवाई के दौरान फैमिली कोर्ट ने पति को हर महीने पत्नी को भरण-पोषण के 5 हजार रुपए देने के निर्देश दिए।पति पिछले 11 माह से यह राशि पत्नी को नहीं दे रहा था। इसके बाद कोर्ट ने पति के खिलाफ वसूली वारंट जारी कर दिया। इसके बाद भी राशि नहीं चुकाने पर यह गिरफ्तारी वारंट में तब्दील हो गया। हरमाड़ा थाना पुलिस ने पति को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। राशि चुकाने पर कोर्ट ने पति को जमानत पर रिहा कर दिया। सिक्कों के इन कट्टों का वजन करीब 280 किलो के आसपास था। सिक्के वैध भारतीय मुद्रा जयपुर के पारिवारिक न्यायालय-1 में यह मामला चल रहा है। कोर्ट की छुट्टियां होने की वजह से इस बार मामले की सुनवाई लिंक कोर्ट एडीजे-8 जयपुर महानगर प्रथम में की गई। पुलिस ने पति को 17 जून को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। उसी दिन परिजन 7 कट्टों में एक व दो रुपए के सिक्के लेकर कोर्ट पहुंचे। इन कट्टों का वजन करीब 280 किलो के आस-पास था।लिंक कोर्ट जहां 55 हजार के सिक्के जमा करवाए गए। इस पर सीमा कुमावत के अधिवक्ता रामप्रकाश कुमावत ने कहा- यह मानवीयता नहीं है। पति 11 माह से भरण-पोषण की राशि नहीं चुका रहा है। अब पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए 55 हजार रुपए के सिक्के लेकर आ गया है। इन्हें तो गिनने में ही 10 दिन लग जाएंगे। इस पर कोर्ट ने पति को निर्देश दिया कि वह कोर्ट में ही सिक्कों की गिनती करवाकर एक-एक हजार की थैलियां बनवाए। अभी भी 75 हजार बकाया एडवोकेट कुमावत ने बताया- पति पर 55 हजार रुपए भरण-पोषण देने के बाद भी 75 हजार रुपए भरण-पोषण भत्ता बकाया चल रहा है।


Share News

editor June 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?