Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बुल डॉग ने किया बच्ची पर हमला, जमीन पर गिराकर दो जगह काटा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बुल डॉग ने किया बच्ची पर हमला, जमीन पर गिराकर दो जगह काटा
जयपुरराजस्थान

बुल डॉग ने किया बच्ची पर हमला, जमीन पर गिराकर दो जगह काटा

editor
editor Published June 20, 2023
Last updated: 2023/06/20 at 8:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर में एक बुल डॉग ने 5वीं क्लास की बच्ची पर हमला कर दिया। डॉग ने बच्ची को जमीन पर गिराकर उसे दो जगह काट लिया। पिता ने जैसे-तैसे कुत्ते को भगाकर बेटी की जान बचाई। घायल बेटी का तुरंत हॉस्पिटल में इलाज करवाया। बच्ची के पिता ने जब डॉग के मालिक को शिकायत की तो उसने धमकाया- खा गया तो खा गया। इसमें मेरी क्या गलती। इसके बाद जवाहर सर्किल थाने में पीड़ित बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जवाहर सर्किल थाने में सुंदर नगर स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में रहने वाले श्योराज सिंह (38) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट के 4 फ्लोर पर रहते हैं। बेटी रागनी (11) प्राइवेट स्कूल की 5वीं क्लास में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे श्योराज सिंह अपनी बेटी रागनी की तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल दिखाने जा रहे थे। तीसरे फ्लोर पर लिफ्ट का गेट खुला। लिफ्ट का गेट खुलते ही सामने वाले फ्लैट से मनीष गोयल का पालतु डॉग दौड़ते हुए आया। लिफ्ट में घुसकर बेटी रागनी पर अटैक कर लिया। बुल डॉग ने नीचे जमीन पर रागनी को गिराकर दो जगह काट खाया। उन्होंने बताया- अचानक हुए डॉग हमले को पिता श्योराज भी नहीं समझ सका। जैसे-तैसे कुत्ते को भगाकर बेटी की जान बचाई। कुत्ते के काटने से दर्द से चिल्लाती बेटी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रागनी को छुट्‌टी दे दी गई। पीड़ित श्योराज सिंह ने बताया- मनीष गोयल ने अपने फ्लैट में खतरनाक बुल डॉग पाल रखा है। खतरनाक कुत्ता होने पर भी उन्होंने उसे खुला छोड़ रखा था। बच्ची को डॉग के काटने की शिकायत करने गए। आरोप है कि मनीष गोयल के बेटे सौरभ गोयल ने शिकायत करने पर उनको उल्टा धमकाया। बोला- कुत्ता खा गया तो खा गया। इसमें मेरी क्या गलती? जो करना है कर ले। गलती करने के बाद भी नहीं मानने पर जवाहर सर्किल थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस शिकायत का पता चलने पर डॉग ऑनर की ओर से देख लेने की धमकी दी गई।


Share News

editor June 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?