Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चोरों ने किया हाथ साफ दो भाइयों की दुकान से लाख की नगदी चोरी 6 दुकानों के तोड़े ताले सीसीटीवी में नजर आए चोर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > चोरों ने किया हाथ साफ दो भाइयों की दुकान से लाख की नगदी चोरी 6 दुकानों के तोड़े ताले सीसीटीवी में नजर आए चोर
राजस्थानहनुमानगढ़

चोरों ने किया हाथ साफ दो भाइयों की दुकान से लाख की नगदी चोरी 6 दुकानों के तोड़े ताले सीसीटीवी में नजर आए चोर

editor
editor Published June 17, 2023
Last updated: 2023/06/17 at 4:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़।धानमंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में 2 चोर नजर आ रहे हैं। दोनों आरोपी चौकीदार को वाटर कूलर से पानी पीने की बात कहकर अंदर घुसे।हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन धान मंडी में देर रात को 2 चोरों ने करीब 6 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की और फरार हो गए। धानमंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों चोर नजर आ रहे हैं। शनिवार सुबह चोरी की सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और धानमंडी व आस पास के सीसीटीवी फुटेज देख आगे की कार्रवाई शुरू की। शातिर चोर 2 भाइयों की अलग-अलग दुकानों से करीबन 2 लाख से ज्यादा की नकदी ले गए। वहीं अन्य दुकानों सके मालिकर चोरी हुई नकदी और अन्य सामान की जानकारी जुटा रहे हैं।धानमंडी के व्यापारियों और दुकानदारों ने मांग की है कि अगर दोनों चोरों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वो अनिश्चितकाल के लिए धानमंडी बंद भी कर सकते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस की रात में गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। दुकानदारों ने बताया कि दोनों चोरों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं। जंक्शन पुलिस सभी सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी हुई है।व्यापारियों और दुकानदारों ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकाल के लिए मंडी बंद करने की चेतावनी दी।व्यापार मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल ने बताया कि वारदात अलसुबह करीब 3 बजे की है। 2 शातिर चोर वाटर कूलर से पानी पीने का कहकर धानमंडी में दाखिल हुए और 6 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। अध्यक्ष ने बताया कि 2 चोर सीसीटीवी में नजर आए हैं, जिनमे एक की उम्र 14-15 साल और दूसरे की उम्र 20-25 साल नजर आ रही है। अध्यक्ष ने चौकीदार की लापरवाही बताते हुए कहा कि चौकीदार को इन युवकों का पीछा करना चाहिए था। मंडी में एक साथ 6 दुकानों के ताले टूटना बड़ी बात है। हम व्यापारियों व दुकानदारों की बैठक बुलाएंगे उसके बाद आगे का निर्णय लेंगे।सुबह 7 बजे मिली चोरी की सूचना सेठी किराना और सेठी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने सुबह 7 बजे चोरी की सूचना दी। इस पर वह धानमंडी आए तो ताले टूटे हुए थे। दोनों दुकानों से करीबन 2 लाख से ज्यादा नकदी चोरी हो गई। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त का दावा करती है, लेकिन एक रात में इतनी दुकानें के ताले टूटने से गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मांग की जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए अन्यथा दुकानदार और व्यापारी मिलकर अनिश्चितकाल के लिए मंडी बंद कर देंगे।


Share News

editor June 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?