Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आरोपियों को नहीं पकड़ने पर थाने के सामने लगाया धरना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > आरोपियों को नहीं पकड़ने पर थाने के सामने लगाया धरना
राजस्थानहनुमानगढ़

आरोपियों को नहीं पकड़ने पर थाने के सामने लगाया धरना

editor
editor Published June 16, 2023
Last updated: 2023/06/16 at 7:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

हनुमानगढ़।।गांव धोलीपाल में घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां निकालने और फायर करने के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ितों ने गुरुवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी के बैनर तले सदर पुलिस थाने के सामने विरोध-प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। डीवाईएफआई के वेद मक्कासर और मोहन लोहरा ने कहा कि 10 दिन पहले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने गांव धोलीपाल में एक दलित परिवार के घर में घुसकर मारपीट की। जातिसूचक गालियां निकाली और फायरिंग की। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पूरे गांव के दलित समाज के लोग अपने घरों से निकलने से डरने लगे हैं। इस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज होने के दस दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जब वे जांच अधिकारी एससीएसटी सीओ सेल से मिले तो उनका कहना था कि उन्होंने पत्र बनाकर सदर पुलिस थाना प्रभारी को सौंप दिया है। सदर पुलिस ने अभी तक आरोपी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पर न्याय की कोई उम्मीद नजर नहीं आने पर उन्हें थाने के सामने धरना लगाने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने मुकदमे में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर सदर थाना प्रभारी के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग पुलिस अधिकारियों से की।


Share News

editor June 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?