Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: परिवार के अनुसार फोर्टिस हॉस्पिटल में हार्टसर्जरी में छोड़ी कैंची से हुई मौत, अस्पताल का दावा- आरोप झूठा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > परिवार के अनुसार फोर्टिस हॉस्पिटल में हार्टसर्जरी में छोड़ी कैंची से हुई मौत, अस्पताल का दावा- आरोप झूठा
Healthजयपुरराजस्थान

परिवार के अनुसार फोर्टिस हॉस्पिटल में हार्टसर्जरी में छोड़ी कैंची से हुई मौत, अस्पताल का दावा- आरोप झूठा

editor
editor Published June 15, 2023
Last updated: 2023/06/15 at 5:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल पर एक मरीज की हार्ट सर्जरी में लापरवाही का आरोप लगा है। मरीज के परिवार का दावा है कि ऑपरेशन के बाद से ही मरीज की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और 12 दिन बाद मौत हो गई। परिवार जब अस्थि चुनने श्मशान पहुंचा तब उसे सर्जिकल कैंची मिली। इधर, परिवार ने जब हॉस्पिटल से कॉन्टैक्ट किया तो उन्होंने ऐसे सभी आरोपी को नकार दिया है। हॉस्पिटल का कहना है कि परिवार झूठ बोल रहा है। मृतक के परिवार ने अब जवाहर सर्किल थाने में हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत दी है। तबीयत खराब होने पर 29 मई को ले गए थे हॉस्पिटल जानकारी के अनुसार शिप्रा पथ थाने के मानसरोवर इलाके के रहने वाले उपेंद्र शर्मा (74) की फोर्टिस हॉस्पिटल में हार्ट सर्जरी हुई थी। उनके बेटे कमल ने बताया कि 12 दिनों बाद उनकी 12 जून की रात मौत हो गई थी। बेटे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 29 मई को उनके पिताजी उपेंद्र शर्मा की तबीयत खराब होने पर जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के फोर्टिस हॉस्पिटल ले गए थे। यहां डॉ. राकेश चित्तौड़ा से इलाज शुरू किया। 30 मई रात करीब 8:30 बजे उनके पिताजी को ऑपरेशन के लिए ओटी में ले जाया गया। रात करीब डेढ़ बजे इन्हें ऑपरेशन थियेटर से बाहर लेकर आए। लेकिन, सुबह 4 बजे एक टीम दोबारा वार्ड में आई और इन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले गई। हमें नहीं बताया गया कि दोबारा इन्हें क्यों ले जाया जा रहा है। इसके बाद 31 मई शाम तक डिस्चार्ज कर दिया था। इसके बाद से वे घर पर ही थे। अस्थि-फूल चुनने गए परिवार को कैंची नजर आई तो उनके होश उड़ गए। उसके बाद परिवार ने हॉस्पिटल से कॉन्टैक्ट किया। अस्थि-फूल चुनने गए परिवार को कैंची नजर आई तो उनके होश उड़ गए। उसके बाद परिवार ने हॉस्पिटल से कॉन्टैक्ट किया। घर लाने के दो दिन बाद तबीयत बिगड़ने लगी बेटे ने आरोप लगाया कि घर लाने पर दो दिन बाद ही पिताजी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टर्स से बातचीत की तो उनका कहना था कि सब सही जाएगा, लेकिन थोड़ा समय लगेगा। इसी बीच 12 जून को तबीयत बिगड़ने लगी और रात 8:30 बजे उनकी मौत हो गई। अगले दिन 13 जून को महारानी फॉर्म स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया इसके बाद 15 जून को सुबह जब श्मशान में फूल चुनने गए थे। मोक्ष धाम में पहुंच कर जब अस्थियों पर पानी डाला तो एक सर्जिकल कैंची मिली। बेटे का कहना है कि पिता को जिस दिशा में लिटाया गया था उसी दिशा में हार्ट के पास ये सर्जिकल कैंची मिली है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से ये एक्स-रे रिपोर्ट पेश कर दावा किया गया है कि ये आरोप झूठे हैं। हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से ये एक्स-रे रिपोर्ट पेश कर दावा किया गया है कि ये आरोप झूठे हैं।
परिवार का दावा झूठा- हॉस्पिटल फोर्टिस अस्पताल, जयपुर के जोनल डायरेक्टर श्री नीरव बंसल ने बताया की परिवार का झूठा, निराधार और दुर्भावनापूर्ण दावा है। हमारे पास सर्जरी के बाद की सभी रिपोर्ट और रोगी के एक्स-रे हैं जो पुष्टि करते हैं कि रोगी के शरीर के अंदर कोई सर्जिकल कैंची या कोई अन्य बाहरी वस्तु नहीं थी। फोर्टिस यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रोटोकॉल का पालन करता है कि ऐसी त्रुटियां न हों


Share News

editor June 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित
बीकानेर
सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
बीकानेर
लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरोपी बीकानेर में गिरफ्तार
बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…
बीकानेर राजस्थान
कोटगेट पर गरजा कांग्रेस का विरोध, माफी की मांग तेज
बीकानेर
राजस्थान में मुफ्त सोलर योजना, 150 यूनिट तक बिजली फ्री
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?