Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तूफानी बारिश, ओले का अलर्ट चक्रवात का दिखेगा असर; 60KM स्पीड से चलेंगी हवाएं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > तूफानी बारिश, ओले का अलर्ट चक्रवात का दिखेगा असर; 60KM स्पीड से चलेंगी हवाएं
जयपुरराजस्थान

तूफानी बारिश, ओले का अलर्ट चक्रवात का दिखेगा असर; 60KM स्पीड से चलेंगी हवाएं

editor
editor Published June 12, 2023
Last updated: 2023/06/12 at 3:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के गुजरात के तरफ बढ़ने के साथ राजस्थान में मौसम खराब होने के आसार बढ़ गए। विशेषज्ञों के मुताबिक 15 जून से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर 60-70KM स्पीड से तेज हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। चक्रवात ने पहले ओमान की तरफ रुख किया था, लेकिन अब उसका रास्ता बदल गया है। इसके असर के कारण राजस्थान में नमी भी बढ़ गई है। इससे उमस और गर्मी तेज हो गई। कल अजमेर, अलवर, उदयपुर, सीकर, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों के अलावा शेष सभी जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। कोटा और बूंदी में तापमान सबसे ज्यादा 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी इस महीने तापमान दूसरी बार 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जोधपुर, धौलपुर, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में भी कल दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने आज उत्तर-पूर्वी राजस्थान में दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पाकिस्तान, पंजाब सीमा में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर भारत में आए कम प्रभाव वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और अलवर बेल्ट में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। यहां आंधी चल सकती है। आसमान में बादल छा सकते हैं। इसके अलावा कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के साथ ओले भी गिरने का अनुमान है। राजस्थान में रात में भी गर्मी तेज हो गई। जोधपुर के फलोदी में रात का न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया। इसी तरह बीकानेर में 30.4, बारां में 31.4, कोटा में 31.5 और बूंदी में रात का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, बाड़मेर समेत कई शहरों में ह्यूमिडिटी का स्तर पर 55 फीसदी से ज्यादा होने के कारण यहां दिन और रात में उमस तेज हो गई।अब आगे क्या? मौसम केंद्र जयपुर से जारी फोरकास्ट के मुताबिक 12-13 जून को राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्से (गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, झुंझुनूं और बीकानेर) को छोड़कर शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी-उमस तेज रह सकती है। 14 जून से राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों चक्रवात का असर दिखने लगेगा। इससे उदयपुर, जोधपुर संभाग में मौसम बदलेगा। सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, जालोर, बाड़मेर, पाली और बाड़मेर जिले में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 15 जून को तेज बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 39.3 29.3
भीलवाड़ा 40.7 27.5
अलवर 39.8 29.2
जयपुर 40.1 30.8
पिलानी 40.1 27.7
सीकर 38 26.5
कोटा 43.6 31.5
बूंदी 43.6 30.8
चित्तौड़गढ़ 41.3 23.8
उदयपुर 38.6 28.1
धौलपुर 42.5 30.2
बारां 42.8 31.4
करौली 41.5 28.1
बाड़मेर 41.4 29.4
जैसलमेर 40.7 30.3
जोधपुर 41.1 30.5
फलौदी 42 32.6
बीकानेर 40.8 30.4
चूरू 40.5 29.5
गंगानगर 35.7 27.8
हनुमानगढ़ 34.8 26.3
जालौर 40.6 30.6


Share News

editor June 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?