जयपुर।जयपुर एक महीने में दूसरी बार लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) ने कल देर शाम सूचना जारी करके जयपुर शहर में शटडाउन लिया। इसके चलते आज शाम और कल सुबह जयपुर शहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं, सूचना देरी से मिलने के कारण लोग पानी का स्टोरेज भी नहीं कर सके। वहीं, पीएचईडी की ओर से जो मेंटनेंस का वर्क गर्मियों से पहले करवाया जाता है। उस पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।शटडाउन के पीछे कारण मेंटेनेंस वर्क करना बताया जा रहा है। बीसलपुर प्रोजेक्ट के तहत 2300 एम.एम व्यास की ट्रांसमिशन लाइन में वॉल्व में लीकेज होने के कारण पाइप लाईन की मरम्मत का काम आज शुरू करवाया है। इसके कारण आज सुबह 9 बजे से पानी की सप्लाई को रोक दिया। जो रात 10 बजे तक बंद रहेगी। पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.सी. मीणा ने बताया कि 7 जून को भी जयपुर शहर के कई हिस्सों में सुबह की सप्लाई प्रभावित रहेगी।सूत्रों का कहना है कि कल देर शाम तक पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है। क्योंकि जिस वॉल्व को रिपयेर किया जा रहा है। उसके रिपेयर होने में आज रात 10 बजे या उससे ज्यादा का समय लग सकता है। रिपेयर के बाद जब पानी जयपुर के लिए सप्लाई किया जाएगा। सभी वॉटर स्टोरेज को भरने में करीब 15 से 20 घंटे का समय लग सकता है। इस कारण 7 जून को भी सुबह के अलावा शाम को भी आंशिक रूप से सप्लाई प्रभावित रह सकती है।आज और कल इन एरिया में नहीं होगी सप्लाई
जयपुर शहर में मुख्यत प्रताप नगर, सांगानेर, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापू नगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाईन, ज्योति नगर शान्ति नगर, सिन्धी कॉलोनी, आदर्श नगर, जवाहर नगर, मानसरोवर, श्याम नगर, झोटवाडा, वीकेआई, विद्याधर नगर, एरिया में सुबह पानी की सप्लाई कर दी। लेकिन आज शाम की सप्लाई विद्युत नगर, संजय नगर, ऑफिसर कैम्पस, मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, गोपालवाडी, बनीपार्क, अम्बाबाडी, जगतपुरा, खो-नागोरियान, इन्दिरा गाँधी नगर, मुहाना मोड़, जामडोली, सुभाष नगर, चारदीवारी क्षेत्र के मोदी खाना, घाट गेट, ब्रह्मपुरी, बास बदनपुरा, हिदा की मोरी, रामचंद्र चैकड़ी और गोविंद नगर क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं कल सुबह भी जयपुर शहर के अधिकांश एरिया में पानी की सप्लाई नहीं होगी।मेंटेनेंस वर्क पर उठे सवाल पीएचईडी में करवाए जा रहे मेंटेनेंस पर अब सवाल उठने लगे है। सूरजपुरा प्लांट में एक महीने में ये दूसरा मौका है जब वॉल्व खराब हुआ हो और इस कारण जयपुर शहर की जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। इससे पहले 17 मई को भी वॉल्व टूटने के कारण जयपुर शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी।
