जयपुर।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मेंस) लेवल – 2 SST का रिजल्ट जारी करने के बाद अब फाइनल आंसर की जारी की है। इसमें बोर्ड ने 4 सवालों को डिलीट किया है। ऐसे में डिलीट किए गए सवालों के अंक को दूसरे अंकों में जोड़ दिया जाएगा। इसका फायदा परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को मिलेगा।इसके साथ ही बोर्ड ने SST के 4712 पदों के लिए दोगुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें से डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और जिला आवंटन के बाद 4000 अभ्यर्थियों को नॉन टीएसपी (ट्राइबल सब प्लान) क्षेत्र, जबकि 712 अभ्यर्थियों को टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। पोस्टिंग अगस्त तक मिलेगी।वहीं लेवल-2 के शेष 7 सब्जेक्ट का रिजल्ट 15 जून तक आने की सम्भावना है। लेवल-1 का रिजल्ट कर्मचारी चयन बोर्ड ने 26 मई को जारी कर दिया था। इसमें 21 हजार पदों के लिए कुल 41,546 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है की बोर्ड द्वारा लेवल – 1 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर अगले सप्ताह से की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड़ ने लेवल-2 से 4 सवाल किये डिलीट।बता दें कि राजस्थान में 48 हजार पदों के लिए 11 जिलों में 25 फरवरी से 1 मार्च तक 9 पारियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए 9 लाख 64 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस दौरान 25 फरवरी को पहली पारी में लेवल वन की परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, इसके बाद 25 फरवरी को ही दूसरी पारी से 1 मार्च तक लेवल 2 के सब्जेक्ट के अनुसार भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
ऐसे देख सकते हैं फाइनल आंसर-की
आंसर-की देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
यहां होमपेज पर शिक्षक भर्ती परीक्षा संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब अगले पेज पर लॉगइन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।
SST – कटऑफ
क्षेत्र कटऑफ
सामान्य 206.8590
ओबीसी 201.2740
ईडब्ल्यूएस 189.9298
एमबीसी 190.9377
एससी 182.0520
एसटी 170.5771
स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक रीट-मेंस SST की फाइनल आंसर की जारी
