Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिस की शराब माफिया से मिलीभगत, ठेकेदार की कार में रखवाई पेटियां
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पुलिस की शराब माफिया से मिलीभगत, ठेकेदार की कार में रखवाई पेटियां
जयपुरराजस्थान

पुलिस की शराब माफिया से मिलीभगत, ठेकेदार की कार में रखवाई पेटियां

editor
editor Published June 2, 2023
Last updated: 2023/06/02 at 10:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर ।पुलिस की शराब माफिया से मिलीभगत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें आमेर थाने लाई शराब को बिना कार्रवाई कर छोड़ दिया गया। डील तय होने पर थाना परिसर में खड़ी शराब ठेकेदार की कार में पेटियों को रखवाकर वापस दे दी गई। आमेर थाना पुलिस ने मामला हल्का करने के लिए महज कुछ शराब दिखाकर FIR दर्ज की। शराब माफियाओं से पुलिस की मिलीभगत का वीडियो सामने आने पर हड़कम्प मचा हुआ है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 21 मई की देर रात मुखबिर की सूचना पर आमेर थाना पुलिस ने कुकस बस स्टैंड पर कार्रवाई की।ब्रदर्स ढाबे के नजदीक वन विभाग की दीवार के पास एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब की पेटियां रखकर बेच रहा था। पुलिस को देखकर शराब बेच रहा व्यक्ति मौके से भाग निकला।पुलिस अंग्रेजी शराब की मिली 9 पेटियों को बरामद कर आमेर थाने ले आई, लेकिन शराब की 4 पेटियों का मुकदमा बनाया गया। बाकी जब्त कर लाई 5 पेटियों को थाने में रख लिया गया था।थाने से वापस गई शराब
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 22 मई की रात 8:40 बजे कुकस शराब दुकान के ठेकेदार की गाड़ी थाने पर आई। थाना परिसर में चैनल गेट के पास ठेकेदार की गाड़ी को खड़ा करवाया गया। शराब की दो पेटियां एक साथ पहले कार की डिग्गी में रखी गई। इसके बाद तीन पेटियां मैस की तरफ से लाकर रखी गई। थाने से शराब की पांचों पेटियों को कार की डिग्गी में रखकर ठेकेदार के काम करने वाले लोग लेकर चले गए।शराब को गाड़ी में रखते दिखे ठेके व्यवसायी के कर्मचारी।पुलिस ने FIR में बताई ये कहानी
आमेर पुलिस के मुताबिक, 21 मई की शाम करीब पौने 7 बजे एसआई (प्रोविनल) प्रभूराम, सत्यवीर, देशराज, विक्रम सिंह व अशोक कुमार और ड्राइवर सोहन लाल सरकारी जीप से गश्त के लिए रवाना हुए। गांधी चौक, मावठा, कुण्डा तिराहा, कुकस रिको एरिया होते हुए कुकस बस स्टैंड पर पहुंचे थे। शराब बेच रहा युवक मौके से भाग निकला था। स्थानीय लोगों से पता करने पर शराब बेचने वाले का नाम दीपेन्द्र कुमार था। मौके पर मिली अंग्रेजी शराब की 4 पेटियां (48 बोतलों) को जब्त किया गया था।
मिलीभगत के बारे में की जा रही है जांच
SHO (आमेर) नन्द लाल जाट का कहना है कि मेरे पिताजी का गत दिनों देहांत हो गया था। इसके चलते मैं छुट्टी पर चल रहा था। पीछे से किसी पुलिसकर्मियों ने ऐसा किया इसकी जानकारी की जा रही है। जांच में अभी ये ही सामने आया है कि पेटियां 9 लेकर आई गई थी। बरामद कर लाई शराब की 9 पेटियों में 48 बोतल मिली। इस कारण शराब की 4 पेटी (48 बोतल) को लेकर FIR दर्ज की गई। थाना परिसर में खड़ी कार और उसकी डिग्गी में सामान रखने वालों के बारे में जानकारी की जा रही है। जांच में मिलीभगत होने का पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Share News

editor June 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?