Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 4 लाख कर्मचारियों का डिपार्टमेंट में किया जाएगा ट्रांसफर जो एक ही पद पर रहे।
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > 4 लाख कर्मचारियों का डिपार्टमेंट में किया जाएगा ट्रांसफर जो एक ही पद पर रहे।
जयपुरराजस्थान

4 लाख कर्मचारियों का डिपार्टमेंट में किया जाएगा ट्रांसफर जो एक ही पद पर रहे।

editor
editor Published June 1, 2023
Last updated: 2023/06/01 at 3:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।जयपुर में पिछले दिनों योजना भवन की अलमारी में मिले करोड़ों कैश और गोल्ड के बाद सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब एक ही डिपार्टमेंट में तीन साल से ज्यादा समय से अलग-अलग पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा। इस संबंध में पॉलिसी भी बना दी गई है। ऐसे में प्रदेश के 3.5 से 4 लाख कर्मचारियों का विभाग जल्द ही बदलने वाला है।
इस फैसले के तहत राजस्थान में शासन सचिवालय समेत दूसरे विभागों, निकायों और अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे।सरकारी काम में पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों को देखते हुए गुरुवार को मुख्य सचिव उषा शर्मा ने आदेश जारी करते हुए सभी एचओडी को इस तरह के कर्मचारियों की बदली (सीट बदलने) के आदेश दिए हैं।प्रशासनिक सुधार विभाग से जारी आदेशों के मुताबिक ऐसा देखा गया है कि शासन सचिवालय और दूसरे विभागों में कई कर्मचारी और अधिकारी एक ही सीट या पद पर कई सालों तक काम करते हैं। इससे सरकारी कामों की पारदर्शिता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।डीओआईटी ऑफिस के बेसमेंट में करोड़ों कैश और गोल्ड मिलने से सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल उठे थे।जरूरत होने पर 5 साल तक नहीं होगा ट्रांसफर ऐसे में राजकीय कामों की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए किसी भी विभाग या ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी-अधिकारी को एक सीट पर 3 साल से ज्यादा समय तक काम नहीं करने दिया जाए।
यही नहीं विशेष परिस्थिति या आवश्यकता होने पर कर्मचारी को अधिकतम 5 साल तक ही एक सीट पर काम कराया जा सकता है। इससे ज्यादा साल तक काम करने वाले कर्मचारी या अधिकारी को तुरंत प्रभाव से हटाया जाएगा।गौरतलब रहे पिछले दिनों डीओआईटी ऑफिस के बेसमेंट में रखी एक अलमारी से लाखों रुपए कैश और गोल्ड की ईंट मिली थी।इस मामले में एसीबी ने डीओआईटी के संयुक्त निदेशक वेदप्रकाश यादव को पकड़ा था। यादव पिछले 15 साल से इसी पद पर रहते हुए निविदाओं और विभाग में जरूरी सामानों की खरीद-फरोख्त में अहम भूमिका निभाता था।फाइलों को डिजिटलाइजेशन करने के निर्देश मुख्य सचिव अपने आदेशों में सचिवालय समेत दूसरे विभागों की समस्त फाइलों को ई-फाइल मॉड्यूल में अपलोड करने के भी आदेश दिए हैं। इसका 15 दिन में रिव्यू करके उसकी रिपोर्ट भी तैयार करने के लिए कहा है। साथ ही जिन फाइलों का रिकॉर्ड डिजिटल नहीं हुआ, उनका अलमारियों में अच्छे से रखने के आदेश दिए हैं।


Share News

editor June 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?