Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शादी का झांसा देकर युवती को होटल में 7 दिन बंधक बनाकर किया रेप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > शादी का झांसा देकर युवती को होटल में 7 दिन बंधक बनाकर किया रेप
crimeचूरूराजस्थान

शादी का झांसा देकर युवती को होटल में 7 दिन बंधक बनाकर किया रेप

editor
editor Published May 31, 2023
Last updated: 2023/05/31 at 10:50 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

चूरू।युवती से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मारपीट कर लाखों रुपए और डॉक्युमेंट भी छीन लिए।शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने धर्म परिवर्तन नहीं करने पर शादी करने से मना कर दिया और पीड़िता के साथ मारपीट कर लाखों रुपए और डॉक्युमेंट छीन लिए। मामला चूरू जिले के तारानगर इलाके का है।तारानगर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने पैदल एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय देने की गुहार लगाई।तारानगर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने पैदल एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय देने की गुहार लगाई।

पहले पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
पीड़िता मामला दर्ज कराने तारानगर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उससे एक कागज पर साइन करवा लिए। इस पर लिखा था कि वह अपनी बहन के साथ जा रही है। लेकिन, मामला दर्ज नहीं किया। गांव में उसकी बहन और बहनोई ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता के पास किराए के रुपए नहीं थे। युवती वहां से पैदल ही चूरू एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी राजेश कुमार मीना से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एसपी राजेश कुमार मीना के आदेश पर तारानगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।होटल में बंधक बनाकर रखा डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि आरोपी निसार ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा दिया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। 20 मई 2023 को तारानगर निवासी निसार उसे शादी का झांसा देकर जयपुर ले गया, जहां करीब एक सप्ताह तक उसको होटल में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार रेप किया। युवती ने जब निसार को शादी करने के लिए कहा तो उसने कहा कि पहले तुम्हारा धर्म बदलूंगा। उसके बाद ही शादी करूंगा। युवती ने अपना धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो आरोपी ने युवती को जाति सूचक गालियां दी।

2 लाख रुपए और डॉक्युमेंट छीन लिए
डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि आरोपी युवक ने पीड़िता के करीब 2 लाख रुपए, आधार कार्ड, पेन कार्ड और मोबाइल छीन लिए। युवती को मारपीट कर जयपुर बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। युवती रोने लगी, तभी वहां खड़े पुलिसकर्मी ने रोने का कारण पूछा। युवती ने आपबीती पुलिसकर्मी को बताई। पुलिसकर्मी ने उसे तारानगर पुलिस थाने भिजवा दिया।

 

- Advertisement -

 


Share News

editor May 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय
बीकानेर
पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर
पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग
बीकानेर
प्रताप बस्ती में अवैध कैसिनो पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार
बीकानेर
डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
बीकानेर
डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप
बीकानेर
मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में तबादलों से बैन हटा, 5 जुलाई तक मौका

Published June 19, 2026
राजस्थान

जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी

Published June 19, 2026
राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?