Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गहलोत ने फिर पायलट पर कसा तंज बोले, कांग्रेस में ऐसी स्थिति नहीं, किसी को मनाने पद ऑफर करो
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > गहलोत ने फिर पायलट पर कसा तंज बोले, कांग्रेस में ऐसी स्थिति नहीं, किसी को मनाने पद ऑफर करो
जयपुरराजस्थान

गहलोत ने फिर पायलट पर कसा तंज बोले, कांग्रेस में ऐसी स्थिति नहीं, किसी को मनाने पद ऑफर करो

editor
editor Published May 29, 2023
Last updated: 2023/05/29 at 3:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। कांग्रेस हाईकमान की सचिन पायलट मामले में सुलह की कोशिश के बीच सीएम अशोक गहलोत ने तंज कसा है। उन्होंने सुलह के फार्मूले की चर्चाओं को निराधार बताया है। गहलोत ने पायलट की शर्त नहीं मानने के संकेत दिए हैं। गहलोत ने कहा- किसी कार्यकर्ता की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कहे यह पद लूंगा। यह नहीं लूंगा। गहलोत दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
गहलोत ने कहा- ऐसे फॉर्मूले मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सुने। कोई नेता चीज मांगे कि यह चीज मुझे मिल जाए या हाईकमान उसे ऑफर करे कि आप कौन सा पद लोगे? ऐसा रिवाज मैंने कभी कांग्रेस में नहीं देखा। लोग स्टोरी बनाते रहते होंगे। उसमें कोई दम नहीं होता।
कांग्रेस में ऐसी स्थिति नहीं आई है कि आप किसी को मनाने के लिए पद ऑफर करो
गहलोत ने कहा- हाईकमान और कांग्रेस पार्टी आज भी इतना मजबूत है कि ऐसी स्थिति नहीं आई है कि आप किसी को मनाने के लिए ऑफर करो कि आप कौन सा पद स्वीकार करोगे? ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। जिंदगी में ना कभी होगा। कांग्रेस बहुत मजबूत संगठन है। आज भी हाईकमान बहुत मजबूत है। ना किसी कार्यकर्ता की ऐसी हिम्मत है कि वह कहे कि मैं यह नहीं यह पद लूंगा। ऐसा कभी होता नहीं है। यह सब स्टोरी चलती रहती है। स्टोरी बनाते रहते होंगे, इसमें कोई दम नहीं है।खरगे राहुल से मुलाकात से पहले गहलोत के बयान के सियासी मायने अशोक गहलोत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात से पहले सचिन पायलट पर तंज कसकर सुलह फार्मूले की गुंजाइश पर ही सवाल उठा दिए हैं। गहलोत ने साफ तौर पर इशारा किया है कि वे पायलट की मांगों के सामने सरेंडर करने को तैयार नहीं हैं। पायलट को संगठन में अच्छा पद देने और उनके मुताबिक कमेटी में लेने के लिए भी तैयार नहीं है। गहलोत ने इस बयान के जरिए यह संकेत दे दिए हैं कि पायलट की मांगों को नहीं माना जाएगा। अब हाईकमान के रुख पर सब निर्भर करेगा। आज ही शाम को सीएम गहलोत की खरगे और राहुल गांधी के साथ अलग अलग बैठक होनी है, इस बैठक से पहले गहलोत के बयान ने नई सियासी चर्चाएं छेड़ दी हैं।पायलट पर तल्खी से टकराव के संकेत सचिन पायलट को लेकर गहलोत ने चार दिन में ही दूसरी बार तंज भरा कमेंट किया है। इससे पहले गुरुवार को सचिन पायलट की मांगों पर सीएम अशोक गहलोत ने विपक्ष की आड़ लेकर कहा था कि पेपर लीक पर मुआवजा मांगने को बुद्धि का दिवालियापन नहीं कहेंगे क्या। अब तक कभी पपेर लीक पर किसी सरकार ने मुआवजा दिया है क्या, ऐसा कभी हुआ है? गहलोत ने यह बयान गुरुवार शाम को जयपुर में सिंधीकैंप बस स्टैंड के नए टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में दिया था। आज फिर पायलट से सुलह फॉर्मूले को लेकर गहलोत ने सवाल उठा दिए हैं। गहलोत के बयान से साफ है कि वे फिलहाल पायलट से सशत्र सुलह को तैयार नहीं है।


Share News

editor May 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?