Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर में सभा करेंगे अरविंद केजरीवाल,पढ़ें पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > जयपुर में सभा करेंगे अरविंद केजरीवाल,पढ़ें पूरी खबर
जयपुरराजस्थान

जयपुर में सभा करेंगे अरविंद केजरीवाल,पढ़ें पूरी खबर

editor
editor Published May 23, 2023
Last updated: 2023/05/23 at 12:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। इस साल राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अगले महीने जयपुर आ रहे हैं। केजरीवाल की जयपुर में सभा होगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया- केजरीवाल की सभा को लेकर करीब 1 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सभा से पहले 27 मई को नवनियुक्त 5,026 पदाधिकारियों को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही समारोह की जगह तय कर ली जाएगी।
मार्च में केजरीवाल और भगवंत मान ने निकाली थी तिरंगा यात्रा
साल 2018 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान अरविंद केजरीवाल प्रदेश के दौरे पर आए थे। यहां जयपुर में उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया था। उसके बाद अब एक बार फिर अगले माह केजरीवाल जयपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। हालांकि इसी साल मार्च में केजरीवाल जयपुर आए थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था।
आप का संगठन मजबूत करने पर फोकस
विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अब आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। पार्टी अब तक करीब 6,322 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी हैं। पहली लिस्ट में प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल सहित 239 पदाधिकारियों, दूसरी लिस्ट में 1057 पदाधिकारियों और तीसरी लिस्ट में 5026 पदाधिकारियों की नियुक्ति पार्टी ने की हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल और कहना है कि हम जल्द ही यह संख्या 12 हजार तक लेकर जाएंगे। प्रदेश के गांव- गांव व ढाणी-ढाणी तक आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत करेंगे।
प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर निकाली जाएगी नव संकल्प यात्रा
पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष अनुराग बराड़ ने बताया- जिस नव संकल्प यात्रा की शुरुआत 15 मई को हनुमानगढ़ से हुई थी वह हर जिला मुख्यालय में निकाली जाएगी। इस यात्रा के मद्देनजर पार्टी ने युवाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा है। नव संकल्प यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी बेरोजगारी, पेपर लीक सहित युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दे उठाएगी।
सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी आप
आम आदमी पार्टी इस बार सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणाकर चुकी है। पिछले दो चुनावों सेलगातार आप चुनाव लड़ रही है लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई। इस बार पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत सकने वाली सीटों पर अभी से फोकस करने की रणनीति पर चल रही है। पंजाब से सटे गंगानगर जिले में कुछ सीटों पर उसे फायदा होने की उम्मीद है।


Share News

editor May 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर
अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी
बीकानेर
सांचू बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला
बीकानेर
फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?