Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मौसम अपडेट: प्रदेश के चार संभाग के 17 जिलों में आंधी और बारिश के आसार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > मौसम अपडेट: प्रदेश के चार संभाग के 17 जिलों में आंधी और बारिश के आसार
Weatherराजस्थान

मौसम अपडेट: प्रदेश के चार संभाग के 17 जिलों में आंधी और बारिश के आसार

editor
editor Published May 21, 2023
Last updated: 2023/05/21 at 12:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर। पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश में आज से असर शुरू हो जाएगा। प्रदेश के चार संभाग के 17 जिलों में आंधी और बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान की सीमा को पार कर जैसेलमेर से होते हुए अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर पर मंडरा रहा रहा है। ऐसे में आज इन सभी संभागों में बारिश की बौछार के साथ कई जगहों पर मेघगर्जन और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। अगले चार दिनों में यह जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी विस्तारित होगा। इससे पूरे प्रदेश में तीन से चार डिग्री तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार से एक बार फिर गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 21 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 23-24 मई को प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढो़तरी होगी। मई के अंतिम सप्ताह में तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। वहीं, शनिवार को शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना सर्वाधिक तापमान
कोटा : 43.8
बाड़मेर : 44.1
जैसलमेर : 44.5
फलौदी : 44.2
बीकानेर : 45.5
चूरू : 44.4
श्रीगंगानगर : 43.4
टोंक : 44.2
सवाईमाधोपुर : 43.8
कब कैसे रहेगा मौसम
21 मई का मौसम
पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के 17 जिलों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।
22 मई का मौसम
पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के 17 जिलों और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के दस जिलों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।
23 मई का मौसम
पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के 17 जिलों और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के दस जिलों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।
24 मई का मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के 17 जिलों आंधी, बारिश और मेघगर्जन और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के दस जिलों में भारी बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।


Share News

editor May 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?