Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जल्द ही सर्दियों की तरह अब गर्मियों में शेल्टर हाउस का होगा निर्माण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > जल्द ही सर्दियों की तरह अब गर्मियों में शेल्टर हाउस का होगा निर्माण
जयपुरराजस्थान

जल्द ही सर्दियों की तरह अब गर्मियों में शेल्टर हाउस का होगा निर्माण

editor
editor Published May 19, 2023
Last updated: 2023/05/19 at 4:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। रैन बसेरों की तर्ज पर जयपुर में तेज गर्मी से लोगों को बचाने के लिए विश्राम स्थल शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने इसके लिए अपने सामुदायिक केन्द्रों में विश्राम स्थल शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस प्लानिंग पर चर्चा के लिए इसका एक प्रस्ताव भी अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।सूत्रों के मुताबिक नगर निगम ग्रेटर की 25 मई को साधारण सभा (बोर्ड बैठक) होनी है। इस बैठक में दो प्रस्ताव नगर निगम के सामुदायिक केन्द्रों से संबंधित रखे जाएंगे। पहले प्रस्ताव में इन सामुदायिक केन्द्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित करने से संबंधित है। इन सामुदायिक केन्द्रों में जो टूट-फूट है उसे ठीक करके उनका रेनोवेशन करना और उसमें पंखे, कूलर, एसी समेत अन्य सुविधाएं लगवाना है। वहीं दूसरा प्रस्ताव सामुदायिक केन्द्रों में विश्राम स्थल खोलना है। ताकि गर्मियों में लोगों को वहां पंखा-कूलर की हवा मिल सके और पीने के पानी की सुविधा हो सके। इन दोनों ही प्रस्तावों पर बोर्ड में चर्चा की जाएगी।चुनावों से पार्षदों को खुश करने की तैयारी
इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में शहर के तमाम पार्षदों को खुश करने के लिए उनके एरिया में सडक़ बनाने और अन्य विकास कार्य के लिए जो पहले से बजट आवंटित किया है उसमें बढ़ोतरी की जाएगी। ये काम मानसून की बारिश के बाद करवाया जाएगा। लेकिन उससे पहले सभी टेण्डर प्रक्रिया और वर्क ऑर्डर देने का कागजी काम कर लिया जाएगा।खुद की खेल अकादमी खोलने की तैयारी नगर निगम की ओर से एक खुद की खेल अकादमी भी खोलने की तैयारी की जा रही है। ताकि उसमें शहर के बच्चों को खेलों की ट्रेनिंग दी जा सके। इसके लिए भी एक प्रस्ताव बोर्ड बैठक रखा जाएगा। पिछले साल मेयर सौम्या गुर्जर ने ग्रामीण खेलों की तर्ज जयपुर में भी खेलों का आयोजन करवाया था। इस प्रस्ताव को इसी आयोजन से जोडक़र देखा जा रहा है।ये प्रस्ताव भी रखे जाएंगे बैठक में वल्र्ड ट्रेड पार्क से नन्दपुरी तक बने नाले के विकास के लिए सरकार ने बजट में जो 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है उसे बढ़ाकर 14.19 करोड़ रुपए किया जाएगा।सांगानेर, जगतपुरा, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, मानसरोवर, मालवीय नगर, मुरलीपुरा जोन एरिया में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए वित्तीय स्वीकृतियां।ई-व्हीकल्स को प्रोत्साहित करने के लिए उनके लिए चार्जिंग स्टेशन बनवाने।निगम का खुद का अत्याधुनिक सुविधा से युक्त ऑडिटोरियम बनवाने।
जयपुर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में गार्डन एरिया में डबल बेसमेंट पार्किंग का निर्माण करवाने।
जयपुर नगर निगम ग्रेटर की ओर से ग्रीन बॉण्ड जारी करने।
ग्रेटर एरिया में बने चौराहे, तिराहे, डिवाइडर, सर्किल के विकास, रखरखाव, सौन्दर्यकरण का काम कंपनियों या संस्थाओं से करवाने के लिए पर चर्चा।
नगर निगम के विकसित शमशान घाट पर नगर निगम की ओर से नि:शुल्क गौ-कास्ट उपलब्ध करवाने।


Share News

editor May 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?