Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: किशोरी के किडनैप के मामले में आरोपी को भेजा जेल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > किशोरी के किडनैप के मामले में आरोपी को भेजा जेल
राजस्थानहनुमानगढ़

किशोरी के किडनैप के मामले में आरोपी को भेजा जेल

editor
editor Published May 15, 2023
Last updated: 2023/05/15 at 4:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ। डबलीराठान से 14 वर्षीय किशोरी के किडनैप के बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सलमान उर्फ मानी को सदर पुलिस ने पीसी रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सलमान उर्फ मानी (23) पुत्र सजवार खां निवासी वार्ड 1, डबलीराठान मौलवीबास को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी के दो सहयोगियों मोहम्मद रफी (27) पुत्र मोहम्मद्दीन जोइया निवासी वार्ड 1 डबलीराठान मौलवी बास और अमन खान (21) पुत्र सरदार खां निवासी वार्ड 19 डबलीराठान मौलवी बास को पुलिस पूर्व में ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा चुकी है।

जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी सलमान उर्फ मानी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई थी। गौरतलब है कि 5 मई को दोपहर करीब 2 बजे सलमान उर्फ मानी डबलीराठान से एक नाबालिग बालिका का कार में अपहरण कर ले गया। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो और जेजे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी व बालिका की तलाश के लिए एएसपी के निर्देशन में 12 टीमों का गठन किया गया। तलाश के दौरान 6 मई को अल सुबह करीब 4 बजे अजमेर में ऑटो चालक जाकिर हुसैन निवासी लौहाखान की ओर से बताए गए हुलिए व दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सलमान उर्फ मानी को पकड़ अपहृत बालिका को डिटेन कर लिया।
अपहृत बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान उर्फ मानी से वारदात में काम ली गई कार बरामद करने के अलावा 1 लाख 29 हजार 370 रुपए की नकदी, दो मोबाइल फोन, आइडी, कपड़े तथा बीकानेर से अजमेर जाने के लिए स्लीपर बस का टिकट जब्त किया। साथ ही बालिका के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी सलमान उर्फ मानी के सहयोगी मोहम्मद रफी तथा अमन खान को गिरफ्तार कर लिया।


Share News

editor May 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?