Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शातिर बदमाश घर में घुसकर पहले दंपती को बंधक बनाया फिर घर में रखे सोने के आभूषणाो को किया पार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > शातिर बदमाश घर में घुसकर पहले दंपती को बंधक बनाया फिर घर में रखे सोने के आभूषणाो को किया पार
राजस्थानहनुमानगढ़

शातिर बदमाश घर में घुसकर पहले दंपती को बंधक बनाया फिर घर में रखे सोने के आभूषणाो को किया पार

editor
editor Published May 14, 2023
Last updated: 2023/05/14 at 4:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में घर में घुसकर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। रात 2 बजे 4 बदमाश देशी पिस्टल और चाकू लेकर घर में घुसे और घर में मौजूद दंपती को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाश घर से 2 लाख रुपए और सोने-चांदी के 11 तोले के गहने लेकर फरार हो गए। मामला टिब्बी थाना इलाके के खारा खेड़ा गांव का है।
वारदात की सूचना मिलने पर बशीर चौकी पुलिस और टिब्बी पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और पूरी घटना स्थल का मौका मुआयना किया। एसपी सुधीर चौधरी ने चारों बदमाशों को पकडऩे के लिए 3 टीमों का गठन किया है।
टिब्बी थाना प्रभारी रविन्द्र नरुका ने बताया कि पुलिस को रात में सूचना मिली कि बशीर चौकी के अंतिम गांव खारा खेड़ा में 4 बदमाश घर में घुसे और घर वालों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद चारों बदमाश घर से लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी नरुका ने बताया कि मनोज यादव पुत्र अर्जुन यादव के घर पर लूट की वारदात हुई। मनोज ने पुलिस को बताया कि रात को 2 बजे 4 बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे और उसे और उसकी पत्नी को जगा कर पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी दी। मनोज यादव ने बताया कि एक बदमाश ने देशी पिस्टल की बट से सिर में मारी, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। चारों बदमाशों के हाथ में देशी पिस्टल और धारदार हथियार थे। बदमाशों ने दुकान में सामान बिक्री के रखे करीब 1 लाख नगद और घर में रखे 1 लाख और करीब 11 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गए।
ीडि़त मनोज यादव ने बताया कि बदमाश जाते समय घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी उठाकर साथ ले गए। मनोज और उसकी पत्नी को घर के कमरे में बंद कर दिया। देर रात उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है। मनोज यादव ने पुलिस को बताया कि बदमाश जाते समय पिस्टल लहराते हुए पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
एसपी ने गठित की टीमें
मामले में एसपी सुधीर चौधरी ने लूट की वारदात की सूचना मिलते ही अलग-अलग टीमों का गठन कर बदमाशों की पहचान कर पकडऩे के निर्देश दिए। संगरिया सीओ प्रतीक मिल, डीएसटी और थाना स्तर पर रविन्द्र नरुका के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पुलिस वारदात स्थल से लेकर बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पीडि़त ने जो जानकारी दी, उसे भी ध्यान में रखकर टीमें लुटेरों की तलाश कर रही हैं।


Share News

editor May 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?