Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर: अब विदेशी शराबों की रेट तय: राजस्थान एक्साइज डिपार्टमेंट ने 15 से ज्यादा ब्रांड की तय की रेट लिस्ट; एमआरपी भी बढ़ाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बड़ी खबर: अब विदेशी शराबों की रेट तय: राजस्थान एक्साइज डिपार्टमेंट ने 15 से ज्यादा ब्रांड की तय की रेट लिस्ट; एमआरपी भी बढ़ाई
जयपुरराजस्थान

बड़ी खबर: अब विदेशी शराबों की रेट तय: राजस्थान एक्साइज डिपार्टमेंट ने 15 से ज्यादा ब्रांड की तय की रेट लिस्ट; एमआरपी भी बढ़ाई

editor
editor Published May 9, 2023
Last updated: 2023/05/09 at 4:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में शराब पीने वाले शौकीन लोगों के लिए ये खबर जरूरी। आबकारी विभाग ने विदेश से इम्पोर्ट होकर भारत में आने वाली शराब की रेट्स निर्धारित की है। पिछले साल (अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक) विभाग ने इन शराब की रेट्स का निर्धारित नहीं की थी। इसके कारण ये गैरकानूनी तरीके से राजस्थान के ठेकों पर बिक रही थी, जो पास के राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से मंगवाई जा रही थी। इस बार आबकारी विभाग ने जो रेट्स इन शराब की तय की है। उसकी एमआरपी भी बढ़ाई है।
आबकारी सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में पिछले साल विभाग की ओर से विदेशी शराब की रेट्स तय कर दी थी, लेकिन कंपनियों ने उसे मानने से मना कर दिया था। इस कारण अधिकांश दुकानों, बार और होटल में जो शराब बेची गई वह सब गैरकानूनी थी। इससे विभाग को करोड़ों रुपए के रेवेन्यू का नुकसान हुआ। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत प्रदेश के तमाम बड़े होटल (3 सितारा या उससे ऊंची कैटेगिरी के) और बार में विदेशी शराब की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा होटलों में होने वाले आयोजन और पार्टी में भी अधिकांशत: विदेशी शराब ही दी जाती है।
150 करोड़ रुपए का मिलता है रेवेन्यू
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में एक साल में अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की 2 लाख से ज्यादा पेटियां बिकती है। एक पेटी पर अलग-अलग मद में सरकार को करीब 6 से लेकर 7 हजार रुपए का रेवेन्यू मिलता है। इस तरह एक साल में सरकार को करीब 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू विदेशी शराब से मिलता है।
15 से ज्यादा ब्रांड की रेट्स निर्धारित, एमआरपी भी बढ़ाई
राजस्थान में अभी तक देशी और भारत निर्मित अंग्रेजी और विदेशी शराब ही कानूनी रूप से बिकने के लिए अधिकृत थी। लेकिन अब विभाग ने 15 विदेशी शराब (जो बाहर से बनकर आती है) के ब्रांड की रेट्स तय कर दी है। इसमें 1600 रुपए से लेकर 12870 रुपए तक की शराब है। इन शराब की एमआरपी को सरकार ने अब 10 फीसदी तक बढ़ाया है। जो शराब एक साल पहले तक 2 हजार रुपए की आती थी वह अब 2200 से 2300 रुपए में आ रही है।
जयपुर में 14 दुकानों की दोबारा होगी नीलामी
सरकार के बड़े रेवेन्यू सोर्स में से एक शराब की दुकानें इस बार अब तक पूरी नहीं उठी। जयपुर में 14 ऐसी दुकानें है जो 2 बार नीलामी करने के बाद भी नहीं उठी है। अब विभाग ने इन दुकानों की रिजर्व प्राइज को 25 फीसदी तक कम करके वापस नीलाम करने का फैसला किया है। दुकानें नहीं उठने के पीछे बड़ा कारण कॉम्पीटिशन है। क्योंकि इन दुकानों के आसपास खुली दुकानों के संचालक नीलामी में बड़ी बोली लगाकर नीलामी को रोक देते है और दुकान भी नहीं उठाते।


Share News

editor May 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?