Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर

पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

editor
editor Published July 15, 2026
Last updated: 2026/07/15 at 3:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद इलाज के दौरान प्रसूता कमला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बुधवार सुबह से अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

युवा नेता रामनिवास कूकणा के नेतृत्व में चल रहे धरने में दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई, सक्षम मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई गई है। मृतका के पति मेघराज ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें उपचार से जुड़ी सही जानकारी नहीं दी गई और शव को पुलिस द्वारा जबरन मोर्चरी ले जाया गया।

मेघराज के अनुसार, उनकी पत्नी कमला करीब एक महीने से आईसीयू में भर्ती थी। लगभग 15 दिन पहले उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था और कुछ दिन पहले आईसीयू में ही ट्रेकियोस्टोमी की गई थी। मंगलवार को गले से अधिक रक्तस्राव होने के बाद उसे दोपहर करीब 12:30 बजे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। करीब एक घंटे बाद उसे वापस आईसीयू में लाया गया और शाम को उसकी मौत की सूचना दी गई।

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कमला को ऑपरेशन थिएटर क्यों ले जाया गया था। मौत की सूचना के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया।

- Advertisement -

यह है मामला:
नापासर निवासी मेघराज की पत्नी कमला को प्रसव पीड़ा के बाद 8 जून को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन शाम को उसका सीजेरियन प्रसव हुआ, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत लगातार खराब होती गई। जांच में किडनी संक्रमण सामने आने के बाद उसे मेडिसिन आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार और समय-समय पर डायलिसिस की जा रही थी। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

पीबीएम अस्पताल में इससे पहले भी प्रसव के बाद किडनी संक्रमण से दो प्रसूताओं की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। सूरतगढ़ निवासी प्रीति और रामपुरा बस्ती निवासी शारदा की भी उपचार के दौरान मृत्यु हुई थी। इन घटनाओं के बाद प्रसूताओं के इलाज और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


Share News

editor July 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर
नापासर पुलिस ने पोक्सो मामले का पांच हजार का इनामी नाबालिग दबोचा
बीकानेर
पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी प्रकरण का आरोपी नोखा से गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान में बड़े आयोजनों के लिए खाद्य सुरक्षा नियम हुए और सख्त
बीकानेर
तेरापंथ महिला मंडल का ‘श्री उत्सव’ 17 जुलाई से, पोस्टर विमोचित
बीकानेर
विधानसभा अमृत महोत्सव में देवीसिंह भाटी और डॉ कल्ला होंगे सम्मानित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार

Published July 15, 2026
बीकानेर

एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published July 15, 2026
बीकानेर

नापासर पुलिस ने पोक्सो मामले का पांच हजार का इनामी नाबालिग दबोचा

Published July 15, 2026
बीकानेर

पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी प्रकरण का आरोपी नोखा से गिरफ्तार

Published July 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?