Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार

editor
editor Published July 15, 2026
Last updated: 2026/07/15 at 3:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नोखा थाना प्रभारी का पदभार संभालने के बाद सीआई गोविंद सिंह ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयन हासिल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में साइबर सेल की तकनीकी सहायता से की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिनेश पुत्र तुलछाराम बिश्नोई (34) निवासी भद्रूणा, थाना झाब, जिला जालौर है। आरोपी निलंबित पटवारी है और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) जयपुर द्वारा दर्ज एफआईआर संख्या 71/2024 में वांछित चल रहा था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी के माध्यम से परीक्षा पास की थी। प्रकरण सामने आने के बाद से वह पिछले करीब दो वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नोखा कस्बे में मौजूद है। इसके बाद साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया और पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ कर उसे आगे की जांच के लिए एसओजी जयपुर की टीम को सौंप दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच एसओजी द्वारा जारी है।


Share News

editor July 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर
नापासर पुलिस ने पोक्सो मामले का पांच हजार का इनामी नाबालिग दबोचा
बीकानेर
पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी प्रकरण का आरोपी नोखा से गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान में बड़े आयोजनों के लिए खाद्य सुरक्षा नियम हुए और सख्त
बीकानेर
तेरापंथ महिला मंडल का ‘श्री उत्सव’ 17 जुलाई से, पोस्टर विमोचित
बीकानेर
विधानसभा अमृत महोत्सव में देवीसिंह भाटी और डॉ कल्ला होंगे सम्मानित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published July 15, 2026
बीकानेर

पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Published July 15, 2026
बीकानेर

नापासर पुलिस ने पोक्सो मामले का पांच हजार का इनामी नाबालिग दबोचा

Published July 15, 2026
बीकानेर

पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी प्रकरण का आरोपी नोखा से गिरफ्तार

Published July 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?