Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीएसएफ ऑफिसर के सूने घर से चोर ने किया सोने नकदी पर हाथ साफ, पुलिस ने 23 घंटे के भीतर कर लिया गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीएसएफ ऑफिसर के सूने घर से चोर ने किया सोने नकदी पर हाथ साफ, पुलिस ने 23 घंटे के भीतर कर लिया गिरफ्तार
crimeराजस्थानहनुमानगढ़

बीएसएफ ऑफिसर के सूने घर से चोर ने किया सोने नकदी पर हाथ साफ, पुलिस ने 23 घंटे के भीतर कर लिया गिरफ्तार

editor
editor Published May 7, 2023
Last updated: 2023/05/07 at 6:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़. सूने मकान से सोने-नकदी पर हाथ साफ करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बीएसएफ से रिटायर्ड ऑफिसर के सूने घर से नकदी-जेवरात आदि चोरी मामले में जंक्शन पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जांच अधिकारी एएसआई कृष्णलाल बिश्नोई ने बताया कि चोरी के आरोप में मोहित उर्फ सेठी (23) पुत्र अशोकसिंह मेहरा निवासी भ_ा कॉलोनी, जंक्शन को गिरफ्तार किया गया है। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड मंजूर करवाया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से चोरीशुदा जेवरात-नकदी आदि की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। बीएसएफ से रिटायर्ड उप समादेष्टा ओमप्रकाश पुत्र हरीराम खटीक निवासी मकान नम्बर 596, सेक्टर नम्बर 12/एल, वार्ड 10, जंक्शन ने दो मई को जंक्शन थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह परिवार सहित 27 अप्रेल को दिल्ली बेटे से मिलने गए थे। वहां से दो मई की सुबह वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे। संभाल की तो पता लगा कि अज्ञात चोर घर से सोने की एक चेन, सोने की एक अंगूठी, 22 हजार रुपए की नकदी व दो घडिय़ां चुरा ले गए।
दिन-दहाड़े बुजुर्ग से नकदी छीनी
हनुमानगढ़. दोहिती के लिए दवा लेने जिला अस्पताल आए बुजुर्ग ग्रामीण से तीन अज्ञात जने नकदी छीनकर फरार हो गए। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के लोगों व मंडी में आए किसानों की मदद से छीनाझपटी कर फरार हुए तीन युवकों में से एक जने को टाउन धान मंडी के पास दबोच लिया गया। उसकी पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई। लोगों ने उसको जिला अस्पताल की पुलिस चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरेरां, ऐलनाबाद निवासी जयवीर सिंह अपनी दोहिती की दवा लेने हनुमानगढ़ आए थे। वे दवा लेकर वापस गांव जा रहे थे। टाउन रेलवे स्टेशन पर बैठकर रेलगाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी तीन अज्ञात युवक आए तथा जयवीर सिंह का गला दबाकर उनकी जेब से नकदी निकाल ली। इसके बाद उनको धक्का देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया। अंतत: धान मंडी में किसानों की मदद से एक आरोपी विशाल को पकड़ लिया गया। उसे जिला अस्पताल चौकी पुलिस को सौंप दिया गया। चौकी पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी। शेष दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। हालांकि इस संंबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था।


Share News

editor May 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?