Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: केरला स्टोरी मूवी का युवक ने लगाया स्टेटस तो युवक के साथ मारपीट कर गला काटने की दे डाली धमकी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > केरला स्टोरी मूवी का युवक ने लगाया स्टेटस तो युवक के साथ मारपीट कर गला काटने की दे डाली धमकी
जोधपुरराजस्थान

केरला स्टोरी मूवी का युवक ने लगाया स्टेटस तो युवक के साथ मारपीट कर गला काटने की दे डाली धमकी

editor
editor Published May 7, 2023
Last updated: 2023/05/07 at 5:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर। जोधपुर में केरला स्टोरी मूवी का स्टेटस लगाने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक का गला काटने की भी धमकी दी। मारपीट का शिकार युवक विश्व हिंदू परिषद विहिपऔर बजरंग दल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इसकी सूचना विहिप के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने रविवार दोपहर उदय मंदिर थाने पर हंगामा कर दिया। विहिप कार्यकर्ताओं ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
अभिषेक (24) पुत्र राजू सरगरा ने बताया कि शनिवार की रात 8.30 से 9 बजे के बीच वह अपने घर जा रहा था। काली टंकी के पास मैन रोड मेड़ती गेट पहुंचा तो पिंटू, अमन और अली ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
उसे बोला कि केरला स्टोरी पर तूने क्या स्टेटस लगाया है। तू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
अभिषेक ने बताया कि वह शुक्रवार को सिनेमा हॉल में केरला स्टोरी मूवी देखकर आया था। उसने अपने वॉट्सऐप पर फिल्म के पोस्टर को लेकर स्टेटस लगा लिया था। उसने कहा कि यह मूवी बहुत अच्छी है। इसे दुनिया की सभी लड़कियों को देखना चाहिए। ताकि लड़कियां धर्मांतरण से बचें और सुरक्षित रहें।
अभिषेक ने बताया- मेरा स्टेटस देखने के बाद कुछ युवक मेरे पास आए और कहा कि तूने अपने मोबाइल में क्या स्टेटस लगाया है? मैंने उनको कहा कि मैंने अपने स्टेटस में क्या गलत लगाया है? उस समय मेरा मोबाइल घर पर चार्ज में लगा हुआ था। युवकों ने मोबाइल दिखाने को कहा तो मैं उनके साथ अपने घर पर आया। अपनी मम्मी को बोला कि यह मेरे दोस्त है।
इसके बाद मैं घर से मोबाइल निकाल कर बाहर उन्हें जैसे ही दिखाने लगा कि मेरे मोबाइल में क्या गलत है? इतने में मेरे साथ उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया।
युवक ने बताया कि उसके स्टेटस में ऐसा कुछ नहीं था। उसका इरादा किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उसके स्टेटस में सिर्फ यही लिखा था कि सभी को यह मूवी देखनी चाहिए।
इधर घटना के बाद रविवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता उदय मंदिर थाने में इक_ा हुए और पुलिस से नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मूवी देखना किसी भी व्यक्ति का स्वतंत्र अधिकार है और स्टेटस लगाने पर मारपीट करना न्यायपूर्ण नहीं है।
विहिप नेता बोले- उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे
युवक के साथ उदय मंदिर थाने पर पहुंचे विहिप के जिला मंत्री पूर्वजितेंद्र शर्मा ने कहा- शनिवार रात 10.30 बजे हमारे एक साथी को किसी काम के बहाने घर से बाहर बुलाकर 15-20 लोगों ने मारपीट की। युवक ने स्टेटस लगाया था।
यह द केरला स्टोरी का स्टेटस था। स्टेटस में किसी जाति धर्म को लेकर कुछ आपत्तिजनक नहीं था। फिर भी हमारे कार्यकर्ता से 20 लोगों ने मारपीट की। वह किसी तरह बचकर उसने छूटकर अपने घर में भागा।
विहिप का ये मानना है कि कानूनी प्रक्रिया से सेंसर से पास हुई किसी भी फिल्म को देखना लोगों का अधिकार है। ऐसे लोगों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
एसीपी बोले- जांच कर रहे हैं
एसीपी देरावर सिंह ने कहा कि आज एक युवक ने 3 लोगों के खिलाफ रास्ते में रोककर मारपीट करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक ने फिल्म का स्टेटस लगाया था। आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर रहे हैं।


Share News

editor May 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?