Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संभागीय आयुक्त द्वारा बनवाया अस्थाई बस स्टैंड पर सुविधाओं के नाम पर जीरो
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बज्जू > संभागीय आयुक्त द्वारा बनवाया अस्थाई बस स्टैंड पर सुविधाओं के नाम पर जीरो
बज्जूराजस्थान

संभागीय आयुक्त द्वारा बनवाया अस्थाई बस स्टैंड पर सुविधाओं के नाम पर जीरो

editor
editor Published May 5, 2023
Last updated: 2023/05/05 at 5:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बज्जू। कस्बे के बाजार में बढ़ते अतिक्रमण व दुकानों के आगे कब्जे को लेकर पिछले दिनों संभागीय आयुक्त ने खोखा-रेहड़ी व बसों को बाजार से बाहर एक अस्थाई बस स्टैंड तो जरूर बना दिया, लेकिन इस बस स्टैंड पर सुविधाओं के नाम पर शून्य है।
कस्बे के मुख्य बाजार से एक किलोमीटर दूर उरमूल डेयरी व विद्युत निगम कॉलोनी के दीवारों के पास अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया। यहां बस स्टैंड पर छाया, पानी, शौचालय, बैठने की की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली की सुविधा नहीं है। इससे यात्री व खोखा व रेहड़ीधारक परेशान हो रहे हैं। सुविधाओं को लेकर ना प्रशासन ध्यान दे रहा है और ना जनप्रतिनिधियों को कोई चिंता है।

धूप से बचने के लिए रेहड़ी का सहारा

कस्बे से बीकानेर, जैसलमेर, नोखा, कोलायत आदि जगह जाने के लिए संभागीय आयुक्त के निर्देश पर अस्थाई बस स्टैंड व खोखे बाजार से हटाकर बाहर कर दिए गए, लेकिन यहं किसी भी प्रकार की सुविधा नही है। छाया नही होने से यात्री बस के इंतजार के लिए धूप से बचने के लिए खोखों व रेहडिय़ों के किनारे बैठते हैं। पिछले दिनों तेज बारिश में यात्रियों का सामान भीग गया। वहीं रेहड़ी व खोखों के दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। बरसात से बचने के लिए कोई जगह नहीं होने व कस्बे से बाजार बाहर होने पर यात्रियों ने रोष जताया।

शौचालय व पानी भी नहीं

- Advertisement -

अस्थाई बस स्टैंड पर बसों के यात्रियों के लिए पीने का पानी का कोई इंतजाम नही है। कुछ लोग पानी के कैम्पर रखकर जरूर जाते है, लेकिन कुछ समय में पानी खत्म हो जाता है। इसके बाद यात्रियों को रेहड़ी वालों से गर्म पानी खरीदना पड़ता है। वही बड़ी संख्या में महिला यात्रियों के लिए शौचालय नहीं होने से संकट की स्थिति बनी है।

बैठने की जगह नहीं

अस्थाई बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए बैठने की जगह नहीं होने से कई बार यात्रियों विशेषकर महिलाओं को जमीन पर रेत व कंकड़ पर बैठकर समय बिताना पड़ता है खोखा दुकानदारों ने बताया कि अब तक बिजली आपूर्ति की कोई सुविधा नहीं होने से रोजमर्रा कार्य व शीतल पेय के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं अंधेरा होने पर रोशनी करने में समस्या आ रही है।

करने लगे पलायन

रेहड़ी-खोखा संचालक जेठू, दशरथ, छोटेलाल, महेश, दलीप आदि ने बताया कि सुविधा नहीं होने की वजह से एक दजऱ्न से ज्यादा खोखा व रेहड़ी लगाने वाले काम व खोखा रेहड़ी छोडक़र घर पर बैठ गए है। यहां ना सभी बस यहां रुकती है और ना सभी खोखा रेहड़ी वाले यहां ठहरते और सुविधा नही होने से हर कोई परेशानी में है, जिससे दर्जनों परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। इससे पलायन करने को मजबूर होने लगे हैं।

सुविधाओं को लेकर करेंगे प्रदर्शन

कस्बे से बाहर बस स्टैंड बनाने व खोखा-रेहड़ी बाजार बाहर करने के बाद सुविधा नही मिलने पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। खोखा रेहड़ी संचालक भंवरलाल, कैलाश शर्मा, मेघराज, महेंद्र पुष्करणा आदि ने बताया कि अस्थाई बस स्टैण्ड पर किसी भी प्रकार की सुविधा नही होने से बार बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब जल्द ही उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही कहा कि अभी काफी संख्या में खोखे व रेहड़ी बाजार में है तो कई बसों का संचालन भी बाजार से हो रहा है। उन पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वो भी बाजार में फिर से कार्य करना शुरू कर देंगे।


Share News

editor May 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?