भरतपुर। भरतपुर के सीकरी कस्बे में गांव वालों की पिटाई से आहत होकर पति-पत्नी ने सल्फॉस की गोलियां खा लीं। दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पति की मौत हो गई जबकि महिला का इलाज जारी है। घटना गुरुवार शाम 6 बजे बुडली गांव की है। इरफान (29) और उसकी पत्नी तालिमा (28) का सुबह गांव के फकरु, उमर और भोंदू से झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में दोनों की पिटाई कर दी थी।
इससे आहत होकर दोनों ने सल्फॉस की गोली खा ली। इसके बाद जब तबीयत बिगडऩे लगी और उल्टियां करने लगे तो परिजन घबरा गए। इस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। परिजन दोनों को लेकर अलवर अस्पताल पहुंचे जहां इरफान की इलाज के दौरान मौत हो गई और तालिमा का इलाज जारी है।
तालिमा ने पूछताछ में पुलिस को बताया है किइरफान ने 3 और उसने 2 गोलियां खाई थीं। इरफान के शव का सीकरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। दूसरी तरफ तालिमा की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
गांव वालों की पिटाई से पति – पत्नी इतने आहत हुए कि दोनों ने जहर खा लिया, पति की मौत हो गई
