बीकानेर। रानीसर बास स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के 16वें वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा रामदेवजी, भगवान सत्यनारायण और भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे कलश स्थापना से होगी। इसके बाद सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विधिवत पूजा और हवन आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक ब्राह्मण भोज का आयोजन रखा गया है।
श्रद्धालुओं के लिए सुबह 11:15 बजे से रात 8:00 बजे तक विशाल प्रसादी भंडारे की व्यवस्था की गई है। वहीं पूरे दिन बाबा रामदेवजी का जागरण (जम्मा) भी चलेगा, जिसमें मास्टर नानू एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण बनाएगी।
मंदिर ट्रस्ट ने शहर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने और आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
- Advertisement -
