बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बिजली टावरों से सामान चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
थाना के एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि डेलवा-उदरासर क्षेत्र में बिजली टावरों से उपकरण और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने चौथे आरोपी किशनदान पुत्र महावीरदान निवासी अमरसर (थाना सरदारशहर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार इसी प्रकरण में सरदारशहर क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर समेत कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस चोरी किए गए सामान की बरामदगी, अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता और पूरे गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
- Advertisement -
