Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नोट दोगुना करने के नाम पर ठगी,आरोपी युवक को पंजाब लेकर गए, 60 हजार रुपए ऐंठे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > नोट दोगुना करने के नाम पर ठगी,आरोपी युवक को पंजाब लेकर गए, 60 हजार रुपए ऐंठे
राजस्थानश्रीगंगानगर

नोट दोगुना करने के नाम पर ठगी,आरोपी युवक को पंजाब लेकर गए, 60 हजार रुपए ऐंठे

editor
editor Published May 3, 2023
Last updated: 2023/05/03 at 4:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। नोट दोगुना कर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त श्रीगंगानगर के रीको इलाके में मजदूरी करता है। वह अपने साथी के जरिए आरोपी के संपर्क में आया था। आरोपी उसे पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव खुइयां सरवर ले गया। वहां उसने उसे एक नोट को दो गुना करके दिखाया।
यह देख मजदूर उसके झांसे में आ गया और आरोपी ने उससे 60 हजार रुपए ऐंठ लिए। रुपए लेने के बाद से आरोपियों ने अपने फोन नंबर बंद कर लिए। पीडि़त ने मंगलवार देर रात इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज करवाया।
गांव बख्तांवाली का विजय कुमार पुत्र श्रवण कुमार शहर के पास रीको की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। विजय ने बताया कि उसे उसके साथ काम करने वाले मजदूर ने एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताया जो कि नोट दोगुने कर देता है। इस पर वह झांसे में आ गया।
साथी मजदूर ने उसे केसरी सिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहलां के रहने वाले गुरमेल सिंह से मिलवाया। गुरमेल सिंह उसे पंजाब के गांव खुइयां सरवर ले गया। वहां उसने आरोपी को पांच सौ रुपए के एक नोट को दोगुना कर करके दे दिए। इससे विजय का उस पर विश्वास पक्का हो गया।
आरोपियों का फोन बंद
गुरमेल के साथ उस समय पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव पतरेवाला के रहने वाले लाडी उर्फ सोनू्, हरप्रीत सिंह,लखवीर सिंह और कुछ अन्य लोग भी थे। विजय ने आरोपियों को कुछ और नोट दोगुने करने को कहा। इस पर आरोपियों ने पचास हजार रुपए से कम के नोट दोगुने नहीं करने की बात कही। विजय आरोपियों की बातों में आ गया और उसने उन्हें साठ हजार रुपए दे दिए।
नोट मिलने के बाद आरोपियों ने अपने सभी फोन बंद कर लिए। आरोपियों के फोन स्विच ऑफ मिलने पर विजय को ठगी का पता चला। इस पर उसने मंगलवार को सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। जांच अधिकारी महेश चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए प्रयाए किए जा रहे हैं।


Share News

editor May 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली टावर चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा
बीकानेर
रानीसर बास बाबा रामदेवजी मंदिर में 16वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल
बीकानेर
बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग
बीकानेर
खारा रोड की झाड़ियों में मिला बिहार निवासी मजदूर का शव
बीकानेर
नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?