Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गोगाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे दस दोस्तों में से चार दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > गोगाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे दस दोस्तों में से चार दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
राजस्थानहनुमानगढ़

गोगाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे दस दोस्तों में से चार दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम

editor
editor Published May 1, 2023
Last updated: 2023/05/01 at 4:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़/भादरा. यहां गोगामेड़ी में जाहरवीर गोगाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे दस दोस्तों में से चार हादसे का शिकार हो गए। दो कारों में सवार सभी दस दोस्त बराण तिराहे के निकट कार पलटने से गंभीर घायल हो गए। इनमें से तीन ने तो मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि एक ने सोमवार तडक़े अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। शेष छह जनों का हिसार एवं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के कुरूक्षेत्र एवं यमुनानगर जिले के दस दोस्त दो कारों में सवार होकर गोगामेड़ी धोक मारने आ रहे थे। गांव छानी बड़ी के पास बिराण तिराहे के निकट रविवार रात मोड़ पर दोनों कारें पलटा मार कर सूखी डिग्गी में जा गिरी। इससे दोनों कारों में सवार सभी दस जने गंभीर घायल हो गए। आसपास के गांव-ढाणी से ग्रामीण पहुंचे तथा भिरानी थाना पुलिस को सूचना दी। जब ग्रामीणों ने घायलों को संभाला तो तीन जनों की मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान विकास पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव गणगौरी, जिला यमुनानगर हरियाणा, चतर सिंह पुत्र सुलेखसिंह निवासी दलपुरा, जिला यमुनानगर एवं सचिन निवासी गांव गणगौरी के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों शवों को भादरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि घायलों को पहले सीएचसी छानी बड़ी ले जाया गया। वहां से भादरा सीएचसी रेफर कर दिया गया। भादरा से चार जनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा मोड़ तथा तीन जनों को हिसार ले जाया गया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार में से राजन पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव गणगौरी, जिला यमुनानगर की सोमवार तडक़े मौत हो गई। घायलों व मृतकों की आयु 24 से 30 साल के बीच बताई गई है।
हादसे में साइकिल सवार की मौत
हनुमानगढ़. गांव सतीपुरा के पास मोटर साइकिल की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। इस संबंध में जंक्शन थाने में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार रूप ङ्क्षसह पुत्र मघा सिंह निवासी वार्ड 55 सुरेशिया ने रिपोर्ट दी कि वह सतीपुरा माइनर के पास कुलवंत सिंह (18) पुत्र लाभङ्क्षसह बावरी निवासी वार्ड 55, सुरेशिया के साथ सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार शाम को काम खत्म कर दोनों अपनी साइकिल पर घर जा रहे थे। रास्ते में मदान स्कूल के पास बाइक पर सवार तीन जने आए। बाइक चालक कल्लू उर्फ अनिल पुत्र नाहरसिंह मेघवाल निवासी वार्ड 58 सुरेशिया ने गलत तरीके से वाहन चलाकर साइकिल को पीछे से टक्कर मारी। इससे कुलवंत सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। उसने गंगानगर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया


Share News

editor May 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?