Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरसों बेचान:किसानों को झेलना पड़ रहा नुकसान, खरीद की रफ्तार धीमी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > सरसों बेचान:किसानों को झेलना पड़ रहा नुकसान, खरीद की रफ्तार धीमी
राजस्थानश्रीगंगानगर

सरसों बेचान:किसानों को झेलना पड़ रहा नुकसान, खरीद की रफ्तार धीमी

editor
editor Published May 1, 2023
Last updated: 2023/05/01 at 5:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में इस बार सरसों की फसल पहले पाळा की चपेट में आ गई। इस कारण उत्पादन व गुणवत्ता काफी कमजोर रही। इस बीच मौसम खराब हुआ तो फसल में नमी बढ़ गई। अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद देरी से शुरू हुई। इस कारण किसानों ने कम मूल्य पर बाजार में सरसों का बेचान कर दिया। अब बाजार में सरसों काफी मंदी चल रही है। इस कारण किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 5450 रुपए प्रति क्विंटल बेचान करना पड़ रहा है। साथ ही सरसों की खरीद की रफ्तार धीमी चल रही है। उल्लेखनीय है कि सरसों व चना की खरीद के लिए राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड ने 20 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर शुरू कर दिए थे।
बाजार भाव कम, खरीद भी कम हुई
शनिवार को सरसों नई धानमंडी श्रीगंगानगर में 4150 से 4626 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। वहीं, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में 60 खरीद केंद्रों पर 6487 किसानों से 146896 क्विंटल सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हुई है। इनमें श्रीगंगानगर जिले में 4538 किसानों से 104188 क्विंटल और हनुमानगढ़ में 1949 किसानों से 42708 क्विंटल सरसों की एमएसपी पर खरीद की गई है। हालांकि पिछले वर्ष सरसों बाजार में 7000 हजार रुपए प्रति क्विंटल से अधिक मूल्य पर बिक रही थी। इस बार सरसों का मूल्य काफी कम चल रहा है। इसका किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही सरसों की खरीद प्रतिदिन 25 क्विंटल ही की जा रही है।
श्रीगंगानगर जिले में सरसों का गणित
सरसों की बुवाई 2,28,700 हैक्टेयर
सरसों का उत्पादन 3,66,258 मीट्रिक टन
सरसों की उत्पादकता 1563 किग्रा व हैक्टेयर
सरसों की एमएसपी पर खरीद 42708.00 क्विंटल
हनुमानगढ़ जिले में सरसों का गणित
सरसों की बुवाई 3,27,411 हैक्टेयर
सरसों का उत्पादन 5,67,111 मीट्रिक टन
सरसों की उत्पादकता 1750 किग्रा व हैक्टेयर
सरसों की एमएसपी पर खरीद 104188.00 क्विंटल
सरसों की एमएसपी 5450 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों का बाजार भाव 4150 से 4626 रुपए प्रति क्विंटल
इस सीजन में जिले में सरसों की बुवाई 3 लाख 27 हजार 411 हैक्टेयर बंपर हुई थी और सरसों का उत्पादन 5,67,111 मीट्रिक टन का अनुमान है। पाळा पडऩे से इस बार जिले में सरसों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। साथ ही तेल की मात्रा पर भी पड़ाव पड़ा है।
केंद्र बनाए, लेकिन खरीद शुरू नहीं
राजफैड ने सरसों की एमएसपी पर खरीद श्रीगंगानगर जिले में जीएसएस गोविंदपुरा, चार जेजे और सावंतसर व जानकीदासवाला ग्राम सेवा सहकारी समिति ने सरसों की खरीद तक नहीं की। वहीं, हनुमानगढ़ में आठ केंद्रों पर खरीद शुरू ही नहीं की।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सरसों काफी मंदा चल रहा है। आयातित खाद्य तेल सस्ता होने के कारण स्थानीय बाजार में तेल की कीमत काफी कम है। साथ ही केंद्र सरकार ने ड्यूटी भी कम कर दी गई। इस बार सरसों के भाव में तेजी आने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं लग रही।
– विशाल बगडिय़ा, सरसों व्यापारी, श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में 60 केंद्रों पर सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। बाजार भाव काफी कम है। इस कारण किसान एमएसपी पर सरसों का बेचान कर रहा है।


Share News

editor May 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली टावर चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा
बीकानेर
रानीसर बास बाबा रामदेवजी मंदिर में 16वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल
बीकानेर
बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग
बीकानेर
खारा रोड की झाड़ियों में मिला बिहार निवासी मजदूर का शव
बीकानेर
नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?