Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में अवैध रुप अंग्रेजी शराब जब्त की, दो तस्करों को दबोचा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में अवैध रुप अंग्रेजी शराब जब्त की, दो तस्करों को दबोचा
राजस्थानहनुमानगढ़

पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में अवैध रुप अंग्रेजी शराब जब्त की, दो तस्करों को दबोचा

editor
editor Published April 30, 2023
Last updated: 2023/04/30 at 5:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले की डीएसटी टीम के सहयोग से रावतसर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक ट्रक से पंजाब निर्मित 557 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है और 2तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। रावतसर पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम आरोपियों से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी के बारे में जानकारी जुटा रही है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई जा रही है। सीआई अरुण चौधरी ने बताया कि रावतसर थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एसआई गोपीराम के नेतृत्व में पल्लू-नोहर रोड पर न्योलखि रोही में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान राजस्थान नंबर का एक ट्रकआता नजर आया। इस पर डीएसटी टीम और रावतसर पुलिस ने ड्राइवर को रुकने का इशारा किया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब भरी मिली। इस पर पुलिस टीम ट्रक को जब्तकर थाने ले आई। यहां ट्रक में शराब के कार्टन की गिनती की गई तो 557 कार्टन निकले, जिसमें अलग-अलग ब्रांड की कुल 6 हजार 687 बोतल अंग्रेजी शराब की मिली। पुलिस ने शराब तस्करों अर्जुनराम(31) पुत्र परमाराम निवासी हरिओम नगर, जोधपुर और श्रवण (23) पुत्र पीराराम जाट निवासी खारीखुर्द, जोधपुर के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वो पंजाब से शराब भरकर गुजरात तस्करी करने ले जा रहे थे। मामले की जांच रावतसर सीआई अरुण चौधरी को सौंपी गई है।


Share News

editor April 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?