Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर: एक साथ नहीं बनाएंगे 19 जिला, किस जिले में कौन से इलाके आएंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > बड़ी खबर: एक साथ नहीं बनाएंगे 19 जिला, किस जिले में कौन से इलाके आएंगे
राजस्थान

बड़ी खबर: एक साथ नहीं बनाएंगे 19 जिला, किस जिले में कौन से इलाके आएंगे

editor
editor Published April 21, 2023
Last updated: 2023/04/21 at 11:59 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डेढ़ महीने पहले राजस्थान में 19 नए जिले व 3 नए संभाग बनाने की घोषणा की थी। अब राज्य स्तरीय कमेटी, राजस्व विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर जिलों की सीमा निर्धारित करने का काम चल रहा है। लगभग तय हो गया है कि किस संभाग में कौन से जिले होंगे और किस जिले में कौन से इलाके शामिल किए जाएंगे।
कमेटी में शामिल लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सभी 19 जिले एक साथ अस्तित्व में नहीं आएंगे। 19 जिले 2 फेज में बनाएं जाएंगे। पहले फेज में 11 और दूसरे फेज में बचे हुए 8 जिलों का सीमांकन का काम पूरा किया जाएगा। ये 8 जिले वो हैं, जिनमें स्थानीय लोगों, संगठनों व जन प्रतिनिधियों का विरोध सामने आ रहा है।
सीमांकन का काम सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मॉनिटर कर रहे हैं। वे इसके लिए तकनीकी अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों (विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद) के सुझावों पर को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। 30 अप्रैल तक सीएमओ के स्तर पर एक रिपोर्ट बनाए जाने की संभावना है, जिसे राजस्व विभाग को भेजा जाएगा। उसके बाद राजस्व विभाग के स्तर पर जिलों के सीमांकन का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा।
जयपुर में जयपुर उत्तर व दक्षिण जिलों का विभिन्न नागरिक संगठन विरोध कर रहे हैं। हाल ही में स्टेच्यू सर्किल पर विभिन्न नागरिक संगठनों ने कैंडल मार्च किया था।
जयपुर में जयपुर उत्तर व दक्षिण जिलों का विभिन्न नागरिक संगठन विरोध कर रहे हैं। हाल ही में स्टेच्यू सर्किल पर विभिन्न नागरिक संगठनों ने कैंडल मार्च किया था।
सबसे पहले पढि़ए- किस जिले में कौन से इलाके शामिल होंगे
ब्यावर : ब्यावर, रायपुर, बदनोर, मांगलियावास, रास, बर, भीम, जवाजा, मसूदा, जैतारण, टॉडगढ़
केकड़ी : केकड़ी, टोडारायसिंह-मालपुरा का कुछ इलाका, सावर, सरवाड़, विजयनगर, भिनाय, अरांई
सांचौर : सांचौर, चितलवाड़ा, रानीवाड़ा, चौहटन, भीनमाल, झाब, सरवाना, गुढ़ामालानी का कुछ इलाका
कुचामन-डीडवाना : कुचामन, डीडवाना, नावां, परबतसर, लाडनूं, मकराना,
दूदू : दूदू, रेनवाल, जोबनेर, महलां, फुलेरा, नरेना, फागी, रूपनगढ़, पचेवर व मालपुरा का कुछ इलाका
कोटपूतली-बहरोड़ : कोटपूतली, बहरोड़, विराट नगर, बानसूर, नीमराणा, शाहपुरा
नीमकाथाना : नीमकाथाना, खंडेला, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर
शाहपुरा : शाहपुरा, बनेड़ा, कोटड़ी, जहाजपुर, गुलाबपुरा, मांडलगढ़, बिजौलिया
फलौदी : फलौदी, लोहावट, लोख व खींवसर का कुछ इलाका
अनूपगढ़ : अनूपगढ़, रायसिंहनगर, खाजूवाला, लूणकरणसर व छत्तरगढ़
बालोतरा : बालोतरा, पचपदरा, खाड़ला, मंडली, सिवाना
कुचामन-डीडवाणा को जिला बनाए जाने पर क्षेत्र के नागरिकों ने उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सीएम गहलोत के आवास पर पहुंचकर बीते रविवार को उनका आभार जताया।
कुचामन-डीडवाणा को जिला बनाए जाने पर क्षेत्र के नागरिकों ने उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सीएम गहलोत के आवास पर पहुंचकर बीते रविवार को उनका आभार जताया।
इन जिलों के लिए तय नहीं हो पा रहा सीमांकन
जयपुर उत्तर व दक्षिण : झेलना पड़ रहा है विरोध
जयपुर उत्तर व जयपुर दक्षिण नाम से दो जिले बनाने की घोषणा तो सरकार ने कर दी, लेकिन अभी तक इन जिलों के क्षेत्र तय नहीं किए जा सके हैं। जयपुर में चूंकि जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और नगर निगम के अपने विशिष्ट क्षेत्र हैं। साथ ही जयपुर प्रदेश की राजधानी भी है। ऐसे में इसके क्षेत्रों का सीमांकन सरकार के लिए इतना आसान नहीं है।
जयपुर में हाल ही नागरिक संगठनों ने रैली निकाली है। विभिन्न संगठनों ने जयपुर दक्षिण व जयपुर उत्तर नाम से जिले बनाने का विरोध किया है। संगठनों के अनुसार जयपुर प्रदेश की राजधानी है। इसके अलग-अलग भौगोलिक टुकड़े नहीं किए जाने चाहिए। भाजपा नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी इन संगठनों का नेतृत्व कर रहे हैं


Share News

editor April 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?