Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवक को हथकड़ शराब का विरोध करना इतना महंगा पड़ा कि बंधक बनाकर तोड़ डाले हाथ पैर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > युवक को हथकड़ शराब का विरोध करना इतना महंगा पड़ा कि बंधक बनाकर तोड़ डाले हाथ पैर
राजस्थानहनुमानगढ़

युवक को हथकड़ शराब का विरोध करना इतना महंगा पड़ा कि बंधक बनाकर तोड़ डाले हाथ पैर

editor
editor Published April 18, 2023
Last updated: 2023/04/18 at 3:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हथकढ़ शराब के धंधे का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। हथकढ़ शराब का धंधा करने वालों ने युवक को पकड़ बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से वार कर हाथ-पैर तोड़ दिए। मुकदमा दर्ज करवाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। युवक के पिता ने सदर पुलिस थाने में दो महिलाओं सहित 7 लोगों के खिलाफ नामजद और 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार भगवान सिंह (62) पुत्र शेरसिंह रायसिख निवासी 11 एसटीजी डबलीबास कुतुब ने सोमवार शाम को लिखित रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र रमेश सिंह उसके साथ रहता है और परचून की दुकान करता है। छिन्द्रपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह, भगवानी देवी बावरी आदि लोग हथकढ़ शराब का अवैध धंधा करते हैं। यह शक करते हैं कि पुलिस से उनकी अवैध शराब पकड़वाने के लिए उसका पुत्र रमेश शिकायत करता है। इस कारण यह लोग काफी समय से उसके पुत्र रमेश सिंह से रंजिश रखते हैं।
रमेश सिंह बाइक पर गांव डबलीबास कुतुब में दुकान का सामान लेने गया था। सुबह करीब 11.30 बजे बाजार से रमेश सिंह वापस घर की तरफ आ रहा था। जैसे ही रमेश सिंह डबलीबास कुतुब में डॉ. बराड़ के घर के पीछे चौक पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे छिन्द्रपाल सिंह, उसकी पत्नी पूजा, चाचा का लडक़ा रमेश सिंह, बुआ का बेटा सुनील सिंह, सुनील सिंह पुत्र बल्ला सिंह, सुनील कुम्हार निवासी घड़साना हाल डबलीराठान, भगवानी देवी बावरी और 10-12 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर आए और चौक पर उसके पुत्र रमेश सिंह को घेरकर रोक लिया। बाइक से नीचे गिरा दिया। फिर जबरदस्ती उठाकर पास में बने भगवानी देवी के घर ले गए। वहां पर उसके पुत्र रमेश सिंह को घर में बंधक बनाकर लाठी-डण्डों से बहुत बुरी तरह पीटा।
चोटें मारकर उसके पुत्र रमेश सिंह के दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए और जेब से 5 हजार रुपए निकाल लिए। छिन्द्रपाल सिंह ने उसके पुत्र रमेश सिंह की कनपटी पर पिस्तौल लगाए रखी। इस कारण वह हमलावरों का विरोध नहीं कर पाया। इन लोगों ने उसके पुत्र रमेश सिंह को धमकी दी कि अगर कोई कानूनी कार्रवाई की तो तुझे रेप के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। मारपीट के कारण उसके पुत्र रमेश सिंह के सिर में चोट लगी। इस कारण वह बेहोश हो गया। रमेश सिंह के मामा के पुत्र सुरेन्द्र सिंह उर्फ छिंदू को इस घटना का पता लगा तो वह बलविन्द्र सिंह को साथ लेकर भगवानी देवी के घर पहुंचा। वहां पर इन लोगों ने उसके पुत्र रमेश सिंह को बंधक बना रखा था और उसके साथ मारपीट कर रहे थे।
सुरेन्द्र सिंह और बलविन्द्र सिंह ने उसके पुत्र रमेश सिंह को बचाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने दोनों को भी धमकी कि पुलिस को इसकी सूचना दी तो तुम सबके लिए अच्छा नहीं होगा। इसके बाद सुरेन्द्र सिंह और बलविन्द्र सिंह बेहोश हो चुके उसके पुत्र रमेश सिंह को उठाकर हनुमानगढ़ के निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। उसके बेटे का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। भगवान सिंह के अनुसार अवैध शराब के धंधे का विरोध करने पर इन लोगों ने उसके पुत्र रमेश सिंह पर जानलेवा हमला किया और उसके दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए। पुलिस ने मारपीट व छीनाझपटी सहित अन्य आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच डबलीराठान पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामपाल कर रहे हैं।


Share News

editor April 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?