Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गहलोत बोले- संजीवनी घोटाले के हर आरोपी को जेल भेजेंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > गहलोत बोले- संजीवनी घोटाले के हर आरोपी को जेल भेजेंगे
जयपुरराजस्थान

गहलोत बोले- संजीवनी घोटाले के हर आरोपी को जेल भेजेंगे

editor
editor Published March 9, 2023
Last updated: 2023/03/09 at 10:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से मानहानि का दावा करने के बाद दोनों तरफ तल्खी और बढ़ गई है। गहलोत ने संजीवनी घोटाले को लेकर ट्वीट वॉर शुरू कर दिया है। सीएम ने शेखावत के खिलाफ संजीवनी पीडि़तों के आरोपों के कई ट्वीट किए हैं। पीडि़तों के वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- संजीवनी घोटाले के बेईमानी के पूरे ताने-बाने को पीडि़तों की आपबीती बता रही है। सरकार इस घोटाले में शामिल हर शख्स को जेल पहुंचाएगी।

गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- नफा और राहत के नाम पर लोगों की मजबूरियों का फायदा उठाकर संजीवनी में खेला गया धोखाधड़ी का खेल परत-दर-परत सामने आ रहा है। लोगों के गम को मरहम लगाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।

घोटाले ने बेईमानी का ऐसा तंत्र विकसित किया कि न सिर्फ निवेशक बल्कि एजेंट्स को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जनधन की लूट के समूचे तंत्र के सूत्रधार और हर सहयोगी को प्रदेश सरकार उके सही अंजाम तक पहुंचाएगी। न्याय की इस लड़ाई में हर कदम पर प्रदेश सरकार पीडि़तों के साथ रहेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जयपुर आवास पर संजीवनी क्रेडिट सोसायटी घोटाले पर पीडि़तों से बातचीत की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि सरकार इस घोटाले में शामिल हर शख्स को जेल पहुंचाएगी।बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जयपुर आवास पर संजीवनी क्रेडिट सोसायटी घोटाले पर पीडि़तों से बातचीत की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि सरकार इस घोटाले में शामिल हर शख्स को जेल पहुंचाएगी।दर-दर की ठोकर खा रहे हैं पीडि़त गहलोत ने लिखा- हमारे किसान भाई सर्दी-गर्मी में दिन रात मेहनत करके पैसा कमाते हैं। अपनी जरूरतों के लिए उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई संजीवनी में लगाई, लेकिन धोखाधड़ी के चलते आज वे दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। हम इन अन्नदाताओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एजेंट्स बोले- दिन-रात मिल रहीं धमकियां

- Advertisement -

सीएम के बंगले पर होली से एक दिन पहले संजीवनी घोटाले के पीडि़तों ने मुलाकात की थी। गहलोत के सामने एक एजेंट ने कहा- ‘बेरोजगार होने की वजह से किसी ने सोयायटी में लगवा दिया। घर के पैसे भी संजीवनी में लगा दिए। 80+ की मां हैं, रोज पूछती है, पैसे कब आएंगे। रात दिन लोग मुझे धमकी देते हैं।’

एजेंट ने कहा- मैंने दो करोड़ निवेश किए, 3 करोड़ लोगों से करवाए

गहलोत ने संजीवनी के एजेंट्स के वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ये व्यथा हर उस एजेंट की है, जिसने संजीवनी के जिम्मेदारों पर विश्वास किया और अपने व्यवहार के भरोसे अन्य लोगों से भी निवेश कराया। आज न केवल उनका आत्मसम्मान चोटिल है, बल्कि वे भयभीत भी है। प्रदेश सरकार आपके निर्भय और सम्मानित जीवन के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

पीडि़तों ने कहा- शादी और बुढ़ापे के लिए पैसे बचाकर रखे थे, सब डूब गए

संजीवनी पीडि़त पारसमल जैन ने सीएम से कहा- मैं आपसे पांच बार मिल चुका हूं। मेरे संजीवनी में 2.5 करोड़ जमा है। मेरा बच्चा बीमार है, पैसा नहीं है, अब सरकार से ही उम्मीद है, मेरी सहायता कीजिए।

गहलोत ने इस पर कहा- जमापूंजी का इस तरह लूटा जाना किसी के परिवार के लिए भी वज्रपात जैसा होता है। हम आपके आंसू और दर्द को समझ सकते हैं।


Share News

editor March 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?