Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज महिलाओ को बस की फ्री सेवा मिलेगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > आज महिलाओ को बस की फ्री सेवा मिलेगी
जयपुरराजस्थान

आज महिलाओ को बस की फ्री सेवा मिलेगी

editor
editor Published March 8, 2023
Last updated: 2023/03/08 at 10:55 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में आज रात से महिलाओं को रोडवेज की बसों में सफर के लिए किराया नहीं देना होगा। फ्री ट्रेवल का ये लाभ कल पूरे दिन और रात 11:59 बजे तक मिलेगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को ये सुविधा दी है। इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा जिनको आज होली-धुलंडी का पर्व मनाने के बाद अगले दिन नौकरी, पढ़ाई या अन्य काम-काज के लिए कल दूसरे शहर या जिलों में जाना है।

राजस्थान रोडवेज प्रशासन से जारी आदेशों के तहत फ्री सफर की सुविधा आज रात 12 बजे से मिलेगी। 12 बजे बाद अगर कोई महिला यात्रा के लिए रोडवेज की बसों में टिकट लेती है तो उनको एक भी रुपए नहीं देने होंगे। फ्री ट्रेवल का फायदा कल रात 11.59 बजे तक मिलेगा। फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा।

अगर कोई राजस्थान की सीमा से बाहर जैसे दिल्ली, आगरा, मथुरा या दूसरे राज्यों के शहरों में जाता है ताे उससे राज्य की सीमा तक किराया नहीं लिया जाएगा। उसके आगे का किराया वसूला जाएगा।

आपको बता दें कि इस बार रोडवेज प्रशासन को पूरे प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा महिलाओं के सफर करने अनुमान है। क्योंकि 7 मार्च को धुलंडी पर्व है और अगले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांव या शहरों से काम-काज के दूसरे शहरों में आएंगे। इस कारण 8 मार्च को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा यात्रियों की भीड़ रहेगी।

- Advertisement -

7:50 करोड़ का आएगा आर्थिक भार

राजस्थान रोडवेज की ओर से हर साल रक्षाबंधन, भाईदूज के दिन भी महिलाओं को फ्री ट्रेवल की सुविधा दी जाती है। इस बार महिला दिवस पर भी ये सुविधा दी है। इसके चलते रोडवेज प्रशासन पर करीब 7.50 करोड़ रुपए का आर्थिक भार आएगा। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक महिलाएं चाहे तो कल के ट्रेवल के लिए अभी से टिकट एडवांस में भी बुक करवा सकती है।

एसी और वोल्वो बस में नहीं मिलेगा फायदा

महिलाओं को कल मिलने वाली फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही मिलेगा। एसी, वोल्वो बसों में ट्रेवल करने पर महिलाओं से निर्धारित 70 फीसदी किराया वसूला जाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

RGHS बड़ा बदलाव, नए अस्पतालों का पंजीकरण रुका, इलाज के विकल्प हुए कम
बीकानेर
PBM में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज
बीकानेर
RTO में फिटनेस काम ठप, अधिवक्ता व मजदूर यूनियन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिल जमा केंद्र
बीकानेर
DRDO 2025 इंटर्नशिप: विज्ञान-इंजीनियरिंग छात्रों के लिए 6 माह प्रशिक्षण अवसर
देश-दुनिया शिक्षा
राजस्थान पुलिस का नया आदेश, आरोपी संग फोटो में अब चेहरा नहीं दिखेगा
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला सहित दो गिरफ्तार, 207 ग्राम चिट्टा जब्त
बीकानेर
बार एसोसिएशन अध्यक्ष चुनाव में जोरदार वोटिंग, चार उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

स्कूटी योजना अपडेट: 18 दिसंबर को चयनित छात्राओं को मिलेगा वितरण का पहला लाभ

Published December 12, 2025
राजस्थान

राजस्थान के 83,783 सरकारी स्कूल कक्षाएं जर्जर, शिक्षा मंत्री ने विधायकों को पत्र लिखा

Published December 11, 2025
राजस्थान

इथेनॉल प्लांट को लेकर बवाल, किसानों-पुलिस में भीषण भिड़ंत

Published December 11, 2025
बीकानेरराजस्थान

मोखां गाँव के साथ न्याय की मांग — भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Published December 10, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?