Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला ने आरएसी कॉन्स्टेबल को मारे चाकू : कॉन्स्टेबल का कहना- रुपए लेने गया था
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > कोटा > महिला ने आरएसी कॉन्स्टेबल को मारे चाकू : कॉन्स्टेबल का कहना- रुपए लेने गया था
कोटाराजस्थान

महिला ने आरएसी कॉन्स्टेबल को मारे चाकू : कॉन्स्टेबल का कहना- रुपए लेने गया था

editor
editor Published March 5, 2023
Last updated: 2023/03/05 at 8:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कोटा। कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में एक महिला ने आरएसी कॉन्स्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि कॉन्स्टेबल उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था इसलिए उसने चाकू मारे। वहीं कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह का कहना है कि वह उधार दिए रुपए लेने गया था। इस बात पर महिला ने उस पर हमला कर दिया। मामला तीन दिन पुराना है।
घायल कॉन्स्टेबल को कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। कुन्हाड़ी थाने के सीआई गंगा सहाय ने बताया कि वारदात कुन्हाड़ी के कृष्णा पैराडाइज की है। यहां रहने वाली एक महिला की कोटा आरएसी सेकेंड में तैनात कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह से 2 साल से दोस्ती है। शुक्रवार को कॉन्स्टेबल जितेंद्र महिला के फ्लैट पर गया था। जहां उन्होंने शराब पार्टी की। इसी दौरान उनके बीच में कहासुनी हो गई जिसके बाद महिला ने सब्जी काटने वाले चाकू से जितेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। जितेंद्र सिंह के गले, सिर और पीठ पर चाकू के वार हुए हैं। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को एमबीएस अस्पताल लेकर गए जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
चाकू मारे फिर गार्ड को कहा-आदमी को मार दिया
महिला ने कहासुनी होने के बाद ताबड़तोड़ वार जितेंद्र सिंह पर किए। जिससे वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद महिला फ्लैट से नीचे आई और नीचे आकर उसने लोगों को बताया कि उसने एक आदमी को मार दिया। यह सुनकर लोग चौक गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद कॉन्स्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया।
महिला का आरोप-जबरदस्ती का रहा था कॉन्स्टेबल
इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कॉन्स्टेबल उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था इसलिए उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वही कॉन्स्टेबल का कहना है कि उसने महिला को कुछ रुपए उधार दे रखे हैं। वह उधारी के रुपए लेने गया था। महिला पति से अलग रहती है। कॉन्स्टेबल के अनुसार उसने महिला से कहा कि वह उसके पति को बुलाए और उसके रुपए दे। इसी बात को लेकर उस पर हमला कर दिया।


Share News

editor March 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?