Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अगले महीने से गरीबों के निवाले पर ब्रेक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > अगले महीने से गरीबों के निवाले पर ब्रेक
राजस्थान

अगले महीने से गरीबों के निवाले पर ब्रेक

editor
editor Published January 26, 2023
Last updated: 2023/01/26 at 11:15 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बढ़ती महंगाई के दौर में गरीब परिवारों को मिलने वाला रियायती दर व फ्री गेहूं आगामी फरवरी से आधा ही रह जाएगा। कोरोना के दौरान चयनित परिवारों को दिए जाने वाले प्रति यूनिट 5 किलोग्राम नि:शुल्क गेहूं का वितरण बंद कर दिया है।

अगले महीने से गरीबों के निवाले पर ब्रेक

बढ़ती महंगाई के दौर में गरीब परिवारों को मिलने वाला रियायती दर व फ्री गेहूं आगामी फरवरी से आधा ही रह जाएगा। कोरोना के दौरान चयनित परिवारों को दिए जाने वाले प्रति यूनिट 5 किलोग्राम नि:शुल्क गेहूं का वितरण बंद कर दिया है। इस कारण फरवरी माह से चयनित परिवारों को हर महीने केवल केन्द्र सरकार की ओर से देय प्रति यूनिट पांच किलोग्राम गेहूं ही नि:शुल्क मिल पाएगा। गरीब परिवारों को सस्ता अनाज मुहैया कराने के लिए केन्द्र सरकार ने अत्योदय, बीपीएल, एसबीपीएल, एपीएल कैटेगरी के उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा योजना शुरू की। पूर्व में इस योजना में केन्द्र सरकार की ओर से दो रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं वितरण किया जाता था। इस योजना में अत्योदय परिवार को प्रति राशनकार्ड 35 किलोग्राम नि:शुल्क गेहूं देने के साथ ही खाद्य सुरक्षा के अन्य कैटेगरी के उपभोक्ताओं को एक व दो रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं राज्य सरकार को दिया जाता था।

कोरोना में गेहूं का वितरण, अब हुआ बंद

- Advertisement -

केन्द्र सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा के तहत गरीब परिवारों को कोरोना के दौरान पांच किलोग्राम प्रति यूनिट गेहूं सभी प्रकार के चयनित परिवारों को नि:शुल्क देने की घोषणा की गई थी। दिसम्बर 2022 तक इस योजना में चयनित परिवारों को नि:शुल्क गेहूं का वितरण भी किया गया। वहीं जनवरी 2023 से इस योजना को बंद कर दिया गया। पूर्व में एक महीने के गेहूं का उठाव जनवरी में होने से अलवर जिले में जनवरी में चयनित उपभोक्ताओं को दोनों ही योजनाओं का प्रति यूनिट 10 किलोग्राम गेहूं नि:शुल्क मिला था, लेकिन अब फरवरी महीने के राशन वितरण के दौरान चयनित उपभोक्ताओं को केवल पांच किलोग्राम प्रति यूनिट ही नि:शुल्क गेहूं मिल पाएगा।

अब केन्द्र सरकार नि:शुल्क देगी गेहूं

केन्द्र सरकार की ओर से आगामी दिसम्बर तक खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय, बीपीएल, एसबीपीएल, चयनित एपीएल परिवारों को प्रति यूनिट ५ किलोग्राम नि:श़ुल्क गेहूं देगी। यानि राशन की दुकानों पर मिलने वाला गेहूं अब नि:शुल्क मिलेगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूगल रोड पर गंदगी का अंबार, राहगीर परेशान – Bikaner News
बीकानेर
फड़ बाजार में ई-सिगरेट पर छापा, 43 डिवाइस जब्त – Bikaner News
बीकानेर
घर वापसी तेज हो, लौटने वालों का रखें ध्यान: मोहन भागवत – National News
बीकानेर
जम्मू-कश्मीर को जल्द मिल सकता है पूर्ण राज्य का दर्जा – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल – Bikaner News
बीकानेर
मंदिर में चोरी करते दो युवक ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़े
बीकानेर
इलाज कराने पहुंचे युवक की पीबीएम अस्पताल से कार चोरी, लाखों का नुकसान
बीकानेर
बीकानेर में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई लोग घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

39 दिन से लापता दो दोस्तों के शव तालाब में डूबी कार से बरामद

Published February 17, 2026
राजस्थान

भिवाड़ी केमिकल पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूर जिंदा जले

Published February 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में बढ़ी गर्मी, जयपुर-बीकानेर में बारिश की संभावना

Published February 16, 2026
राजस्थान

भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की झपकी से पांच लोगों की मौत

Published February 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?