Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दोस्त या रिश्तेदार की कॉल का फोन उठाते ही कटे 50 लाख, स्कैमर्स ठगी का नया तरीका
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > दोस्त या रिश्तेदार की कॉल का फोन उठाते ही कटे 50 लाख, स्कैमर्स ठगी का नया तरीका
देश-दुनिया

दोस्त या रिश्तेदार की कॉल का फोन उठाते ही कटे 50 लाख, स्कैमर्स ठगी का नया तरीका

editor
editor Published January 22, 2023
Last updated: 2023/01/22 at 10:22 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नंबर पहचान वाले का फोन उठाते ही कटे 50 लाख, पुलिस और नेताओं के नाम से आते हैं फोन, ठगी के नए पैंतरे

एक फोन कॉल और अकाउंट से 50 लाख रुपए गायब हो गए। स्क्रीन पर दिख रही दोस्त या रिश्तेदार की कॉल भी स्कैम का हिस्सा है। मतलब अब धोखाधड़ी करने वाले बैंक से जुड़ी जानकारी, ओटीपी जैसे पुराने तरीके नहीं, कुछ एडवांस टेक्नीक अपना रहे हैं।

आज कल ऑनलाइन स्कैमर्स ठगी के लिए नए-नए रास्ते अपना रहे हैं। कभी नौकरी के नाम पर, तो कभी बैंक ऑफर या ओटीपी के जरिए साइबर फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इतना ही स्कैमर्स ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए नए-नए पैंतरे भी लेकर आ रहे हैं। इस बार स्कैमर्स ठगी का एक ऐसा तरीका लेकर आए हैं, जिसे जानकर आप दंग रहे जाएंगे। इस पैंतरे से स्कैमर्स दिल्ली के एक व्यापारी को 50 लाख रुपये का चूना लगा चुके हैं और यह सब मुमकिन हुआ सिम स्वैपिंग से. सिम स्वैपिंग की मदद से स्कैमर किसी को भी उसका दोस्त। पुलिस और नेताओं के नाम से कॉल कर सकता है।

स्कैमर्स ने ठगी के लिए अब सिम स्वैपिंग यानि डुप्लिकेटिंग का तरीका अपना रहे हैं। इसके जरिए ठग आपसे बिना ओटीपी मांगे ही आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है। दरअसल, सिम स्वैपिंग के लिए स्कैमर आपके ही नंबर का सिम कार्ड खरीद लेता है। इसके लिए ठग कई बार आपके आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर समेत कई निजी जानकारी टेलिकॉम ऑपरेटर को देता है।

- Advertisement -

इसके बाद ठग जैसे ही नया सिम कार्ड अपने मोबाइल में लगाता है वैसे ही पुराना सिम अपने आप ब्लॉक हो जाता है फिर ओटीपी , मैसेज और कॉल ये सभी आपके पास न आकर सीधे स्कैमर्स के पास जाती हैं। इसके बाद स्कैमर्स उस नंबर की मदद से स्पूफ कॉलिंग करता है और आपके नंबर का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए करता है। बता दें 2017 में स्पूफ कॉलिंग के जरिए बिटकॉइन रखने वाले लोगों के साथ 57 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।

अब सवाल उठता है कि यह होता कैसे है, तो बता दें कि स्पूफ कॉलिंग में ऐप की मदद से बिना किसी नंबर को यूज किए बिना दूसरे शख्स को कॉल किया जाता है। ऐसे में कॉल रिसीव करने वाले को अपने फोन की स्क्रीन पर वही नंबर दिखाई देता है, जो स्कैमर उसे दिखाना चाहता है, लेकिन यह कॉल फेक होगा। स्पूफ कॉल करने के लिए स्कैमर्स ऐप में नाम और नंबर को बदलकर किसी ऐसे शख्स नाम डालते हैं, जो रिसिवर की जान पहचान का हो, को नेता या अधिकारी है।ऐसा करते वक्त स्कैमर्स की न पहचान सामने आती है और न ही उसे ट्रैक किया जा सकता है।

स्पूफ कॉलिंग से बचने के लिए किसी भी कॉल सोच समझकर रिसीव करें और क्रॉस चेक करें और अगर कोई आपसे पैसे मांगता है, तो कॉल बैक कर के वेरिफाई करें तभी पैसे ट्रांसफर करें। अगर आपका नंबर स्वैप हो गया है, तो आपके फोन में नेटवर्क कम हो जाएंगे या पूरी तरह उड़ जाएंगे। इसके अलावा कई बार आपके नंबर पर एसएमएस आना भी बंद हो जाते हैं। इसके अलावा सिम स्वैप होने पर आपके फोन में ऑनलाइन अकाउंट खोलने में दिक्कत आती है। कई बार ऐसे नोटिफिकेशन या फोन में ऐसी एक्टिविटी होने लगती है, जो आपने नहीं की, अगर आपके साथ इनमें से कुछ भी हो रहा है, तो हो सकता है कि आपका सिम स्वैप हो चुका हो।

 


Share News

editor January 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Published May 23, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News

Published May 17, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव

Published May 16, 2026
देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़े, आज से नई कीमतें लागू

Published May 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?