Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पेपर लीक के मास्टरमाइंड की कोचिंग के पास वाली बिल्डिंग को भी जेडीए ने तोडा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > पेपर लीक के मास्टरमाइंड की कोचिंग के पास वाली बिल्डिंग को भी जेडीए ने तोडा
Jaipurराजस्थान

पेपर लीक के मास्टरमाइंड की कोचिंग के पास वाली बिल्डिंग को भी जेडीए ने तोडा

editor
editor Published January 21, 2023
Last updated: 2023/01/21 at 8:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – जयपुर में पेपर लीक के मास्टरमाइंड की कोचिंग के पास वाली बिल्डिंग को भी जयपुर विकास प्राधिकरण(जेडीए) ने तोड़ दिया है। अवैध तरीके से रेसीडेंशियल जमीन पर जेडीए की अनुमति के बिना बनी इस पांच मंजिला बिल्डिंग को तोड़ने का काम 20 जनवरी की सुबह शुरू किया था, लेकिन कल पूरे दिन तकनीकी समस्या आने के कारण बिल्डिंग नहीं गिर सकी थी।

शनिवार सुबह करीब 8 बजे जेडीए ने दोबारा कार्रवाई शुरू की तो सबसे पहले बिल्डिंग के चारों तरफ फैला मलबा हटाया। उस बिल्डिंग के पिल्लरों को पोकनेल मशीन से कमजोर किया। पिल्लर कमजोर करने के साथ ही बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरफ बिखर गई।

जेडीए के एन्फोर्समेंट विंग के चीफ रघुवीर सैनी ने बताया कि गुर्जर की थड़ी पर सुखविहार योजना के प्लॉट पर ये बिल्डिंग बनी थी। 296 गज के रेसीडेंशियल जमीन पर कॉमर्शियल उपयोग के हिसाब से कंस्ट्रक्शन कर लिया था, जिसे बनने के दौरान नोटिस देकर काम रोकने के लिए भी कहा था।

सैनी ने बताया कि प्लॉट मालिक ने जेडीए की ट्रिब्यूनल कोर्ट से स्टे लेने के बाद इसका निर्माण जारी रखा। पिछले साल जब कोर्ट ने सील खोलने के आदेश दिए थे, तब जेडीए को बिना सूचना दिए भवन मालिक ने भवन की सील खोल दी और निर्माण पूरा कर लिया।

- Advertisement -

12 दिन पहले तोड़ी थी पास वाली बिल्डिंग

करीब 12 दिन पहले ही जेडीए ने इस बिल्डिंग से लगती हुई एक और 5 मंजिला बिल्डिंग तोड़ी थी। इस बिल्डिंग में अधिगम कोचिंग चलता था। इसके संचालक सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर को लीक करने के मास्टर माइंड थे। जेडीए ने इस बिल्डिंग को भी अवैध श्रेणी का मानते हुए कार्रवाई करके पूरा जमींदोज कर दिया था। इसके बाद 13 जनवरी को जेडीए ने इस कोचिंग संचालक के अजमेर रोड स्थित घर में भी अवैध निर्माण के हिस्से को ढहाया था।

फरवरी 2020 में दिया था नोटिस

रघुवीर सैनी ने बताया- जब इस बिल्डिंग का निर्माण चल रहा था, तब हमारी टीम के सामने मामला आने पर करीब तीन साल पहले 24 फरवरी 2020 को अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही बिल्डिंग मालिक काे कंस्ट्रक्शन बंद करने के लिए कहा गया। नोटिस के बाद भी भूखण्ड स्वामी ने निर्माण जारी रखते हुए नोटिस का जवाब भिजवाया


Share News

editor January 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?