बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित मॉडर्न मार्केट में काम के दौरान हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 26 मई की दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मामले को लेकर मृतक के बेटे सांवरलाल निवासी सुजानदेसर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार ओमप्रकाश एक बिल्डिंग में निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कोटा स्टोन टूट गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह छठी मंजिल से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
