बीकानेर के प्रसिद्ध नमकीन उद्योगों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। “एक जिला एक उत्पाद” (ओडीओपी) नीति 2024 में संशोधन करते हुए अब स्थानीय नमकीन उद्योगों को विस्तार कार्य के लिए भी मार्जिन मनी अनुदान का लाभ देने का फैसला किया गया है।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस बदलाव का उद्देश्य बीकानेर के पारंपरिक नमकीन उद्योग को बढ़ावा देना और स्थानीय उद्यमियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था से उद्योगों के विस्तार, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
