Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मंत्री के सामने महिला टीचर ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > मंत्री के सामने महिला टीचर ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए
बाड़मेरराजस्थान

मंत्री के सामने महिला टीचर ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए

editor
editor Published January 19, 2023
Last updated: 2023/01/20 at 9:38 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर –  जिला प्रभारी मंत्री की बैठक में सरकारी स्कूल की टीचर्स ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप सुन एक बार के लिए वहां बैठे अधिकारी भी हरकत में आ गए। इसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए। वहीं प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि ऐसे टीचर्स को हटाया जाएगा। मामला बाड़मेर जिले के समदड़ी हायर सेकेंडरी का है।
महिला टीचर्स का आरोप है कि प्रिंसिपल ऐसी अभद्र भाषा बोलता है कि शर्म से नजरें झुक जाए। इतना ही नहीं उन्होंने प्रिंसिपल श्रवण कुमार जांगिड़ पर रात में पार्टी करने और टीचर्स को रोकने का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जब विरोध करते हैं तो नौकरी खराब करने की भी धमकी दे चुके हैं।

ये था पूरा मामला

दरअसल, राज्य सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गुरुवार को बाड़मेर के कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हाॉल में समीक्षा बैठक व जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर लोक बंधु, एसपी दीपक भार्गव सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे है।
जन सुनवाई में समदड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल से आई महिला टीचर्स ने प्रभारी मंत्री को शिकायत देते हुए प्रिंसिपल श्रवण कुमार जांगिड़ पर गंभीर आरोप लगाए है। इस पर संभागीय आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए है।

टीचर बोली-अभद्र भाषा का करता है प्रयोग

- Advertisement -

लेक्चरर मनीषा दवे ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल श्रवण कुमार जांगिड़ हमारे साथ अभद्र और अमर्यादित भाषा का उपयोग करता है। महिला टीचर को रात में रुकने के लिए बोलते है। इतने हल्के शब्दों का उपयोग करता है जिसे सुनकर हर किसी की नजरें शर्म से झुक जाती है।
टीचर सुमन कंवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रात्रि में स्कूल बुलाया जाता है अकेले में मिलने की बात भी करता है। अगर दो एक साथ जाए तो एक को घर जाने के लिए भी बोलते है और विरोध करने नौकरी खराब करने और ट्रांसफर करने की भी धमकी देते हैं।
उन्होंंने बताया कि स्कूल में लडक़े और लड़कियां दोनों पढ़ते हैं। लेकिन महिला टीचर्स को सभी के सामने सेनेटरी पैड की रखवाली वाले शब्द भी यूज करते हैं। वहीं, रात को गांव के लोगो को बुलाकर पार्टी करते है। इतना ही नहीं वे बच्चियों और महिला टीचर्स को रात को स्कूल में रूकरने पर भी मजबूर कर चुके हैं। ऐसे शब्द बोलते हैं कि सुन भी नहीं पाते।

प्रिंसिपल बोला- स्कूल समय में ड्यूटी पर नहीं आती इसलिए शिकायत

प्रिंसिपल श्रवण कुमार जागिड़ का चार पहले ही समदड़ी स्कूल में पोस्टिंग हुई थी। स्कूल में कुल 28 का स्टाफ है। इसमें से 8 महिला टीचर है। प्रिंसिपल का कहना है कि महिला टीचर कई समय से अनुशासनहीनता फैला रही है। मेरे यहां जॉइन करने के बाद कई शिकायतें मिली थी। वर्तमान में ड्यूटी न करके स्कूल के बाहर घूम रही है।

प्रभारी मंत्री बोले- प्रिंसिपल को हटाने के दिए है निर्देश

जनसुनवाई के बाद प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि समदड़ी स्कूल की महिला टीचर्स ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम से बात की है। एसडीएम ने भी माना कि प्रिंसिपल की ऐसी बात पहले आ चुकी है। इसके बाद प्रिंसिपल को हटाने के निर्देश दिए है।
इधर, फरियादी की धमकी पर पुलिस ले गई साथ
वहीं इस तरह एक समदड़ी इलाके का चंपालाल अतिक्रमण को लेकर परिवाद देने के लिए पहुंचा, कार्रवाई नहीं होने से आहत कॉन्फ्रेंस हॉल से नीचे की गिरने की धमकी देने लगा। पुलिस ने समझाया और उसे पुलिस साथ ले गई।


Share News

editor January 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?