Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पायलट ने गहलोत पर बोला हमला, तिजोरी में बंद पेपर बाहर बच्चों तक कैसे पहुंच गया यह तो जादूगिरी हो गई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > पायलट ने गहलोत पर बोला हमला, तिजोरी में बंद पेपर बाहर बच्चों तक कैसे पहुंच गया यह तो जादूगिरी हो गई
Jaipurराजनीति

पायलट ने गहलोत पर बोला हमला, तिजोरी में बंद पेपर बाहर बच्चों तक कैसे पहुंच गया यह तो जादूगिरी हो गई

editor
editor Published January 18, 2023
Last updated: 2023/01/18 at 7:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। पेपरलीक मामले में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच वार-पलटवार तीसरे दिन भी जारी है। बुधवार को पायलट ने बड़े अफसरों को रिटायरेंट के बाद राजनीतिक नियुक्तियां देने पर भी गहलोत का नाम लिए बिना तीखा हमला बोला है।

पेपरलीक मामले में अफसरों को क्लीन चिट देने के सीएम गहलोत के बयान पर पायलट ने कहा- जब बार-बार पेपर लीक होते हैं तो हमें दुख होता है। इसके लिए जिम्मेदारी तय करके एक्शन लेना होगा। अब कहा जा रहा है कि कोई अफसर जिम्मेदार नहीं है। पेपर तिजोरी में बंद होता है, तिजोरी में बंद पेपर बाहर बच्चों तक कैसे पहुंच गया। यह तो जादूगिरी हो गई।

पायलट ने कहा- ऐसा संभव नहीं है कि कोई अफसर जिम्मेदार नहीं है, कोई न कोई तो जिम्मेदार होगा। पायलट झुंझुनूं जिले के गुढ़ा में किसान सम्मेलन में बोल रहे थे।

बड़े अफसर शाम को रिटायर होते हैं, रात 12 बजे राजनीतिक नियुक्ति मिल जाती है

- Advertisement -

पायलट ने अफसरों को बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियां देने पर भी सवाल उठाए। पायलट ने कहा- बहुत से लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां दीं, लेकिन जिन लोगों ने सरकार बनाने के लिए खून पसीना बहाया। उनका अनुपात सुधारना होगा।
पायलट ने कहा- प्रदेश में बहुत से ऊंचे अधिकारी हैं, जो अधिकारी हमारी सरकार में काम करते हैं। उन्हें यह फर्क नहीं पड़ता कि कि राज कांग्रेस का है या बीजेपी का है। अफसर तो राज की नौकरी करते हैं। बड़े अफसरों को भी हमें राज में मौका देना हो तो दीजिए, लेकिन अनुपात बेहतर होना चाहिए।
उन्होंने कहा- कांग्रेस का वर्कर चाहे मेरा समर्थक हो या किसी और का हो, उसे कोई राजनीतिक नियुक्तियों में पद दें तो उसका हम सब स्वागत करेंगे। बड़े-बड़े अधिकारी शाम को 5 बजे रिटायर होते हैं और रात को 12 बजे उनकी नियुक्ति हो जाती है। थोड़ा बहुत तो होता है, लेकिन अधिकारियों की जगह कांग्रेस के कार्यकर्ता को पद मिलते तो अच्छा होता। हमें तो उसको ठीक करना होगा।

मुझे प्रदेशाध्यक्ष बनाया तो लोगों ने कहा- यह फायदे का सौदा नहीं

पायलट ने कहा- 2013 में हमारे 21 विधायक रह गए थे। केवल दो मंत्री जीते थे, बाकी पूरी कैबिनेट हार गई थी। उन विपरीत हालात में कांग्रेस हाईकमान ने मुझे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाकर भेजा। उस वक्त मैं केंद्र में मंत्री था। लोगों ने तब कहा था- यह फायदे का सौदा नहीं है। वहां तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। मैंने सब कुछ छोडकऱ कार्यकताओं और नेताओं को जोडऩे, इकठ्ठा करने की कोशिश की। हमने सरकार बनाई।

गहलोत बोले-​ पेपरलीक में जिन पर कार्रवाई की वे सरगना:पायलट को जवाब- नेता नाम बता दें; कार्रवाई कर देंगे, कोई नेता-अफसर शामिल नहीं

पेपरलीक मामले में छोटे दलालों की जगह सरगनाओं को पकडऩे के सचिन पायलट के बयान पर अब सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है। गहलोत ने पायलट को जवाब देते हुए कहा- पेपरलीक में जिनके ऊपर कार्रवाई की वे सरगना ही हैं। नेता लोग नाम बता दें, हम उन पर भी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में कोई नेता-अफसर शामिल नहीं हैं


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में घर के ताले तोड़ चोरी, नकदी जेवरात गायब
बीकानेर
राजस्थान बालिका सैनिक स्कूल फीस 1.5 लाख तय
बीकानेर
बीकानेर में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, विचारों पर चर्चा
बीकानेर
बीकानेर में फर्जी दस्तावेजों से जमीन पर टॉवर निर्माण मामला
बीकानेर
बीकानेर में 29 टन अवैध बजरी सहित डंपर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में केसर बाटी पर 2 महीने का प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर स्थापना दिवस पर मंदिरों में पुष्प रंगोली सजावट
बीकानेर
बीकानेर रेफर मरीज ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यफल और संकेत

Published April 10, 2026
राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए शुभ संकेत

Published April 9, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
राजनीति

राजस्थान भाजपा कार्यसमिति घोषित, बीकानेर सहित सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

Published March 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?